
Delhi Election : आप ने भाजपा से पूछा- तुम्हारा दूल्हा कौन ? भाजपा बोली- दिल्ली के दिल में मोदी
-
Neha
- January 5, 2025
Delhi Election : दिल्ली में किसी भी वक्त विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav) की तारीखों का ऐलान हो सकता है। लेकिन इससे पहले ही यहां राजनीतिक दलों के बीच राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा (BJP) और आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। एक बार फिर दोनों पार्टियों में सोशल मीडिया (BJP-AAP War on Social Media) पर जंग छिड़ गई। दरअसल आज रविवार सुबह आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी किया और भाजपा से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया। आम आदमी पार्टी ने सवाल पूछा कि भाजपा वालों तुम्हारा दूल्हा कौन ?... अपने दूल्हे का नाम तो बताओ। इस पर भाजपा भी कहां चुप रहने वाली थी। पार्टी की तरफ से भी फिर से पोस्टर के जरिए पलटवार किया गया। भाजपा ने आज अपने सोशल मीडिया पर 2 पोस्टर साझा किए। पहले पोस्टर में लिखा AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। जबकि दूसरे पोस्टर में लिखा -दिल्ली के दिल में मोदी (PM Modi)।
BJP वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है❓ pic.twitter.com/yHJCwKY4hb
— AAP (@AamAadmiParty) January 5, 2025
भाजपा और आम आदमी पार्टी में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
बता दें इस बार के विधानसभा चुनाव (Delhi Election Politics) को लेकर दोनों राजनीतिक दल एक-दूसरे पर जमकर वार-पलटवार कर रहे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हमला बोलने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी जंग तेज हो चली है। इस बीच भाजपा जहां एक के बाद एक कई पोस्टर जारी कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोल रही है, वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भाजपा पर जमकर पलटवार कर रही है और दिल्ली वालों से भाजपा के छलावे में न आने की अपील कर रही है। यही नहीं फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने को लेकर कई वादे भी आप की तरफ से किए जा रहे हैं, जिनके लिए पार्टी ने लाभार्थियों का रजिट्रेशन करना भी शुरू कर दिया है।
AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी#AAPदा_मुक्त_दिल्ली pic.twitter.com/zSiMbs4nQ7
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 5, 2025
करीब 30 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है भाजपा
खास बात यह है कि आम आदमी पार्टी जहां लगातार तीसरी बार दिल्ली में सत्ता हासिल करना चाहती है, वहीं भाजपा की कोशिश लंबे सियासी सूखे को खत्म कर दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होने की है। भाजपा के लिए ये चुनाव जीतना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि लगातार 3 बार से भाजपा लोकसभा चुनाव में तो दिल्ली में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी इस प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में दोहराने में नाकामयाब रही है। यही वजह है कि इस बार भाजपा ने टिकट देने में भी काफी समय लिया है अभी तक सिर्फ 29 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं।
दिल्ली के दिल में मोदी pic.twitter.com/f3woFbceEx
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 5, 2025
फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही भाजपा
इसके अलावा भी भाजपा फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ा रही है, ताकि ऐसे समय में जब कांग्रेस राष्ट्रीय राजनीति में पिछड़ रही है और आम आदमी पार्टी के नेता भी भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई का सामना कर रहे हैं, तो भाजपा दिल्ली की जनता का दिल जीतने में और दिल्ली में अपनी सरकार बनाने में कामयाब हो सके।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (677)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (254)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (326)
- व्यवसाय (105)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (107)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (154)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (129)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (53)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (171)
- वीडियो (516)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..