
नारियल दूध: स्वाद में लाजवाब, सेहत में दमदार
-
Manjushree
- June 6, 2025
जानिए क्यों बनता जा रहा है नारियल दूध स्वास्थ्य का सुपरफूड
आज विश्व में दूध का प्रचलन इतना अधिक बढ़ गया है कि लोग गाय, भैंस, बकरी से लेकर पैकेटबंद कृत्रिम दूध का प्रयोग अधिक से अधिक करने लगे हैं। जहाँ आज शरीर में बीमारियाँ पैदा करने के लिए यह दूध काफी हद तक जिम्मेदार है, वहीं नारियल का दूध न केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्कि स्वाद में भी दूध से कहीं बेहतर है। नारियल का दूध एक बेहतर और स्वाभाविक विकल्प बनता जा रहा है। खास तौर पर वे लोग जो लैक्टोज इन्टॉलरेंट हैं या डेयरी से एलर्जी रखते हैं, उनके लिए नारियल दूध किसी वरदान से कम नहीं।
नारियल दूध सम्पूर्ण आहार
जब नारियल पहली बार अमेरिका पहुँचा, तो उसके रेशेदार और फिर कठोर आवरण को देखकर लोगों ने मान लिया कि यह अनुपयोगी फल है। लेकिन उसी समय हवाई द्वीप की माताएँ अपने बच्चों को नारियल का दूध पिलाकर स्वस्थ बनाए हुए थीं। आज वैश्विक पोषण विशेषज्ञ इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि नारियल दूध एक सम्पूर्ण पोषण आहार है।
नारियल दूध पोषण का खजाना
नारियल दूध में आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन बी1 (थियामिन) प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन बी1 पाचन तंत्र के सुचारू संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें विटामिन A भी होता है, जो त्वचा, आँखों और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है।
नारियल दूध: वैज्ञानिक दृष्टिकोण
रसायन विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल के दूध में लगभग 5% पानी, 25% हेल्दी फैट, 19% कार्बोहाइड्रेट और 4% प्रोटीन होता है। हालांकि प्रोटीन कम है, लेकिन इसकी भरपाई यह नारियल का दूध आवश्यक खनिज लवणों जैसे कैल्शियम और फॉस्फोरस से करता है – दोनों मिलकर हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
ये भी पढ़े- गुणकारी पत्तियां – सेहत का पहला कदम
क्या बनाता है नारियल दूध को खास?
कोलेस्ट्रॉल मुक्त: नारियल का दूध हृदय के लिए सुरक्षित होता है।
एलर्जी-फ्री: इसमें गाय के दूध जैसी एलर्जी नहीं होती।
लंबे समय तक ताजा: यह जल्दी खट्टा नहीं होता, इसलिए अधिक समय तक स्टोर किया जा सकता है।
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर: यह त्वचा, पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए लाभदायक है।
नारियल दूध कैसे बनाएं?
पानी वाला कच्चा नारियल लें, उसकी गिरी निकालकर टुकड़े करें। पानी डालकर मिक्सर में पीसें और चलनी से छान लें। मिठास के लिए चीनी की जगह खजूर का प्रयोग करें।
नारियल का छाछ कैसे बनाएं?
पानी वाला कच्चा नारियल लें, उसकी गिरी निकालकर टुकड़े करें। पानी डालकर मिक्सर में पीसें और चलनी से छान लें। गाढ़ापन को कम करने के लिए पानी मिलाएं। छाछ जैसा पतला कर उसमें नींबू का रस निचोड़ें और स्वादानुसार नमक और भूना जीरा मिलाएं। आपका नारियल का छाछ तैयार है, यकीन मानिए ये आपको दूध के छाछ से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट लगेगा।
नारियल का खीर
नारियल के दूध की खीर बनाने के लिए पानी की मात्रा कम रखकर नारियल का दूध बनाएं, इसमें फल और मेवा डालकर खीर तैयार करें। इसे आग पर न चढ़ाएं। ये पोषण से भरपूर और ऊर्जावान बनता है।
नारियल का शेक
नारियल का शेक बनाने के लिए नारियल दूध में केला, आम, पपीता, चीकू आदि फल डालकर बेहतरीन शेक तैयार किया जा सकता है। दूध में कोई भी फल डालकर और भीगे खजूर बीज निकाला हुआ मिलाकर मिक्सी में पीस लें। फिर मनचाहे मेवों से ऊपर से गार्निश करें। फिर ठंडा ही सर्व करें। गर्मियों के लिए नारियल शेक काफी फायदेमंद और बच्चों के लिए पोषण से भरपूर होता है। इसमें नारियल और फलों में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बच्चों के ग्रोथ में मदद करते हैं। बच्चों को इसका स्वाद पसंद आएगा। नारियल, आम और खजूर का शेक बच्चे शौक से पिएंगे।
पशुजन्य दूध से होने वाले नुकसान जैसे कफ विकार, यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, कब्ज और दूध से होने वाली एलर्जी आदि का खतरा नारियल के दूध में नहीं है। अब विश्व भर के पोषण विज्ञान यह स्वीकार करने लगे हैं कि नारियल का दूध पोषण की दृष्टि से पूर्ण आहार है। इसके साथ ही, लोग यह भी मानने लगे हैं कि पेट के अल्सर, कब्ज, कोलाइटिस और कमजोर पाचन-शक्ति वालों के लिए नारियल बड़ा फायदेमंद है। जिन्हें डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, उनके लिए नारियल बेस्ट ऑप्शन है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1481)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..