
कैंची धाम मेले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन में
-
Chhavi
- June 12, 2025
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कैंची धाम मेले को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मेले की बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मौजूदा संचालन को तुरंत प्रभाव से बेहतर किया जाए। साथ ही उन्होंने स्थायी और सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली विकसित करने पर ज़ोर दिया, ताकि भविष्य में हर साल आने वाली भारी भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से संभाला जा सके। सीएम धामी ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण के लिए भी कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेनेटोरियम से भवाली पेट्रोल पंप के आगे तक लगभग 3 किलोमीटर मार्ग पर चल रहे कटिंग कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
सीएम ने कहा, “हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड (Uttrakhand) आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ट्रैफिक मैनेजमेंट और क्राउड कंट्रोल के लिए एक व्यवस्थित और आधुनिक प्लान तैयार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव मिल सके।”मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि राज्य के धार्मिक स्थलों का विकास और श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैंची धाम मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति और आस्था की पहचान है, जिसे हम पूरी गरिमा के साथ सहेजेंगे। अबकी बार कैंची धाम यात्रा होगी पहले से ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और पूरी तरह व्यवस्थित – पुष्कर सिंह धामी।
शासकीय आवास पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को कैंची धाम मेले की व्यापकता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मेले के वर्तमान संचालन को बेहतर बनाने के साथ ही स्थायी व सुदृढ़ प्रबंधन प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 12, 2025
साथ ही यातायात व्यवस्था को और बेहतर… pic.twitter.com/utJE6C4rMD
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..