
ChatGPT डाउन: वैश्विक स्तर पर यूजर्स को हुई परेशानी
-
Priyanka
- June 10, 2025
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) आज मंगलवार दोपहर डाउन हो गया, जिससे ग्लोबल लेवल पर यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यह समस्या दोपहर 12 बजे IST से शुरू हुई और दोपहर 3:15 बजे IST पर अपने चरम पर पहुंची।
वेबसाइट के मुताबिक, 88% समस्याएं चैटजीपीटी के वेब ऐप से संबंधित हैं, जबकि केवल 8% यूजर्स ने मोबाइल ऐप और 3% ने API से संबंधित शिकायतें दर्ज की हैं। हालांकि, यह समस्या सभी चैटजीपीटी यूजर्स को प्रभावित नहीं कर रही है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने यूजर्स इससे प्रभावित हुए हैं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, यह समस्या मुख्य रूप से भारत में केंद्रित है, लेकिन OpenAI से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। X पर कई यूजर्स ने चैटजीपीटी के डाउन होने की शिकायत की है। ज्यादातर यूजर्स मजाक में कह रहे हैं कि चैटजीपीटी के डाउन होने से उनकी पढ़ाई या काम रुक गया है और वे इसके फिर से चालू होने का इंतजार कर रहे हैं।
हालाँकि अब तक OpenAI की ओर से इस आउटेज के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हमने OpenAI से संपर्क किया है और जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, इस खबर को अपडेट किया जाएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..