
उत्तर-पश्चिम भारत में हीट वेव से राहत के आसार, गंगानगर सबसे गर्म शहर
-
Manjushree
- June 12, 2025
देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी से राहत की उम्मीद अब बनती नजर आ रही है। 14 जून से इन इलाकों में हीट वेव की स्थिति में धीरे-धीरे राहत मिलने की संभावना जताई गई है।
IMD ने ट्वीट कर जानकारी दी कि गंगानगर (Ganganagar), राजस्थान में देश का सबसे अधिक तापमान (highest temperature) 48.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का कहर यह इस सीजन का सबसे उच्च तापमान में से एक है, जो क्षेत्र में गर्मी की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखेगा, लेकिन इसके बाद अगले 3 दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। देश के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान (maximum temperature) में किसी भी प्रकार के खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह राहत भले ही अस्थायी हो, लेकिन यह आने वाले मानसून की दस्तक का संकेत हो सकता है। हालांकि, अभी भी हीट वेव से प्रभावित इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..