
BMC Election 2025: अबू आजमी ने किया बड़ा ऐलान, सपा लड़ेगी 150 सीटें, MVA को लग सकता है झटका!
-
Shweta
- June 5, 2025
महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025 (BMC Election 2025) को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने भी चुनावी रणभेरी बजा दी है। पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी ने स्पष्ट किया है कि आगामी BMC चुनाव 2025 में समाजवादी पार्टी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “बदलते दौर के बदलते माध्यम, डिजिटल युग में समाजवादी पार्टी है पूरी तरह सक्षम। आज समाजवादी पार्टी मुंबई प्रदेश (Samajwadi Party Mumbai Pradesh) के सोशल मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए हमने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया अब जनता तक विचारधारा, संघर्ष और पार्टी के कार्यों को पहुंचाने का सबसे ताकतवर जरिया बन चुका है।”
बदलते दौर के बदलते माध्यम,
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) June 4, 2025
डिजिटल युग में सपा है सक्षम।
मुंबई महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर आज समाजवादी पार्टी मुंबई प्रदेश के सोशल मीडिया सम्मेलन को संबोधित किया। डिजिटल माध्यम आज अपनी निजी राय रखने, पार्टी का संदेश पहुँचाने और जनहित के कार्यों को आम जनता तक पहुँचाने का सबसे… pic.twitter.com/UupXBK42Wz
उन्होंने कहा, “हालांकि यह माध्यम तभी प्रभावशाली बनता है जब इसे रणनीतिक और संगठित रूप से इस्तेमाल किया जाए। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण सत्र में भाग ले रहे हैं, जो डिजिटल मोर्चे पर पार्टी की मजबूती का प्रमाण है।”
अबू आजमी ने यह भी कहा, “हमारा लक्ष्य है कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में समाजवादी विचारधारा, संघर्ष और कामों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं और हमें पूरी उम्मीद है कि वे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2025 (BMC Election 2025) में शानदार जीत दिलाएंगे।”
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पार्टी के मुंबई प्रदेश कार्याध्यक्ष यूसुफ अब्राहनी, सोशल मीडिया सलाहकारों और अन्य पदाधिकारियों को बधाई दी।
धर्मेंद्र यादव और PDA गठबंधन पर चर्चा
गौरतलब है कि हाल ही में अबू आजमी ने मुंबई स्थित समाजवादी पार्टी मुख्यालय में पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में मौजूदा राजनीतिक हालात, पार्टी की रणनीति और संविधानिक मूल्यों को लेकर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि मुंबई में भाईचारा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए PDA (प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस) को एकजुट करना आवश्यक है।
अबू आजमी का यह ऐलान महा विकास अघाड़ी (MVA) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के 150 सीटों पर लड़ने से महा विकास अघाड़ी के पारंपरिक वोट बैंक में बिखराव की आशंका है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1483)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..