Dark Mode
  • day 00 month 0000
Atal Bihari Vajpayee : उत्तर प्रदेश में मनाया गया सुशासन सप्ताह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह-सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee : उत्तर प्रदेश में मनाया गया सुशासन सप्ताह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह-सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Atal Bihari Vajpayee : देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्म शताब्दी वर्ष पर उत्तर प्रदेश में सुशासन सप्ताह (Good Governence Week) मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश के हर जिले में आयोजन हुए। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में वाजपेयी को श्रद्घांजलि (Tribute to Atal Bihari Vajpayee) दी। इस मौके पर सुशासन को लेकर निबंध और भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

 

राजनाथ सिंह ने वाजपेयी को बताया भारत का परिकल्पना पुरुष

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भविष्य के भारत के परिकल्पना पुरुष थे। उनकी सरकार ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाया। वे एक ऐसे राजनेता थे, जिनका विरोधी भी सम्मान करते थे।

 

वाजपेयी के भाषणों के विरोधी भी थे मुरीद- सिंह

उन्होंने कहा कि उनकी बोलने की कला का कोई सानी नहीं था। विरोधी भी उनके भाषणों के मुरीद थे। उनका यह कथन 'सरकारें आएंगी, जाएंगी, पार्टियां बनेंगी, बिगड़ेंगी, मगर यह देश रहना चाहिए', आज भी मंत्र की तरह सबके मन में गूंजता रहता है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?