Dark Mode
  • day 00 month 0000
लड़कियों की शादी की उम्र पर बयान देकर विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी!

लड़कियों की शादी की उम्र पर बयान देकर विवादों में घिरे अनिरुद्धाचार्य, मांगनी पड़ी माफी!

वृंदावन से उठी एक नई बहस

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में एक धार्मिक आयोजन के दौरान दिए गए बयान को लेकर कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य चौतरफा घिर गए हैं। अनिरुद्धाचार्य विवाद अब तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा कि 25 साल की अविवाहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता और लड़कियों की शादी की उम्र 14 साल होनी चाहिए ताकि वे पारिवारिक माहौल में जल्दी ढल सकें। इस बयान को लेकर देशभर में भारी आक्रोश है और विरोध-प्रदर्शनों का सिलसिला जारी है।

 

महिला संगठनों का फूटा गुस्सा

स्वामी अनिरुद्धाचार्य के इस विवादित बयान शादी को लेकर महिला संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में काफी नाराज़गी है। उनका कहना है कि यह बयान केवल महिलाओं की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाता, बल्कि यह भारतीय कानून और संविधान की भावना के भी खिलाफ है। भारत में लड़कियों की शादी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित है। ऐसे में किसी धार्मिक संत का इस तरह का सुझाव देना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सामाजिक रूप से भी भड़काऊ है।

 

वीडियो पर दी सफाई, मांगी माफी

बढ़ते विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य माफी की मुद्रा में आ गए हैं। उन्होंने एक नया वीडियो जारी कर सफाई दी है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से तैयार किया गया है और उनके मूल विचारों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को उनकी बातों से ठेस पहुंची हो, तो वह क्षमाप्रार्थी हैं। हालांकि, यह स्पष्टीकरण और माफी प्रदर्शन कर रहे संगठनों को संतुष्ट नहीं कर सका।

 

देखिये अनिरुद्धाचार्य का वायरल बयान

 

सोशल मीडिया पर वायरल बयान

संत का विवादित बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। खासकर 20 से 26 साल की उम्र की महिलाओं को लेकर दिए गए वक्तव्य को लेकर देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इस बयान ने महिलाओं की गरिमा और भावनाओं को आहत किया है, साथ ही संवैधानिक दायरे और महिला अधिकारों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

कानूनी कार्रवाई की मांग

मथुरा बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं ने इस अनिरुद्धाचार्य विवाद को गंभीरता से लेते हुए इसे संविधान विरोधी, भड़काऊ और अश्लीलता की श्रेणी में आने वाला करार दिया है। उन्होंने मथुरा के एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर इस बयान पर सरकार की चुप्पी को भी सवालों के घेरे में लाया गया।

 

गुंजन शर्मा और दिनेश फलाहारी ने किया विरोध

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "ऐसे भागवत आचार्य को मैं जूते से मारूंगी।" साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर केस के मुख्य याचिकाकर्ता पंडित दिनेश फलाहारी ने भी इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि "ऐसी अमर्यादित टिप्पणी किसी भी आध्यात्मिक व्यक्ति को शोभा नहीं देती।"

 

माफी से नहीं थम रहा विरोध

हालांकि अनिरुद्धाचार्य माफी मांग चुके हैं और उन्होंने वीडियो को AI जनरेटेड बताया है, लेकिन इस सफाई के बावजूद महिलाओं और सामाजिक संगठनों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो रही है और यह मामला आगे और गंभीर रूप ले सकता है। यह विवाद एक बार फिर दिखाता है कि सार्वजनिक मंचों पर दिए गए संत का विवादित बयान समाज पर कितना प्रभाव डाल सकते हैं और उनकी जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves

 

Q1. अनिरुद्धाचार्य कौन हैं और वे किस लिए प्रसिद्ध हैं?

Ans. अनिरुद्धाचार्य महाराज एक प्रसिद्ध भारतीय आध्यात्मिक गुरु और कथावाचक हैं, जो श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से धर्म और आध्यात्मिकता का प्रचार करते हैं

 

Q2. अनिरुद्धाचार्य ने ऐसा क्या बयान दिया जिस पर विवाद हुआ?

Ans . अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि 25 वर्ष की अविवाहित महिलाएं कई पुरुषों से संबंध बना चुकी होती हैं, जिससे वे बहू बनने योग्य नहीं रहतीं, जिस पर विवाद हुआ।

 

Q3. क्या उन्होंने अपने बयान पर माफी मांगी?

Ans. अनिरुद्धाचार्य ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और उनका उद्देश्य महिलाओं का अपमान करना नहीं था

 

Q4. लोगों की प्रतिक्रिया क्या रही?

Ans. लोगों ने अनिरुद्धाचार्य के बयान पर तीखा विरोध जताया और सामाजिक, कानूनी व राजनीतिक रूप से कार्रवाई की मांग की।

 

Q5. अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर क्या कहा था?

Ans. अनिरुद्धाचार्य ने कहा था कि लड़कियों की शादी 14 वर्ष की उम्र में ही कर देनी चाहिए, ताकि वे परिवार में अच्छे से घुल-मिल सकें

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?