Dark Mode
  • day 00 month 0000
Amit Shah on Odisha Visit : केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- देश की सुरक्षा और पुलिसिंग प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें सभी राज्य

Amit Shah on Odisha Visit : केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- देश की सुरक्षा और पुलिसिंग प्रभावी बनाने के लिए एकजुट होकर काम करें सभी राज्य

Amit Shah on Odisha Visit : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर (Odisha) में 30 नवंबर से 1 दिसंबर, 2024 तक 59वीं अखिल भारतीय DGP-IGP कॉन्फ्रेंस (DGP-IGP Confrence) का आयोजन हो रहा है। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के डीजीपी-आईजी, उपराज्यपाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (Ajit Doval) और देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े तमाम अधिकारी शामिल हो रहे हैं। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इस कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री (Amit Shah) ने सराहनीय काम करने वाले देशभर के पुलिस अधिकारियों को पुलिस पदक देकर सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक गृह मंत्री ने 13 वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक (Rashtrapati Police Medal) से सम्मानित किया। साथ ही देश के 3 सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने सम्मेलन को संबोधित भी किया।

 

अमित शाह बोले- सुरक्षा एजेंसियों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की जरूरत

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने कहा कि साइबर अपराध (Cyber Crime) की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार रणनीति बना रही है। मौजूदा समय में सुरक्षा एजेंसियों (Security Agency) को तकनीकी रूप से और मजबूत बनाने की जरूरत है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चुनौती का सामना किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में देश के आंतरिक सुरक्षा तंत्र (Internal Security System) को और मजबूत करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की। साथ ही देश की सुरक्षा और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए सभी राज्यों से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।

 

भारत को संपूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने में सुरक्षा संस्थानों की भूमिका अहम- शाह

गृह मंत्री शाह ने कहा कि साल 2047 तक भारत को संपूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने और 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य पीएम मोदी (PM Modi) ने रखा है। इसमें सुरक्षा संस्थानों की भूमिका काफी अहम है। इस दौरान जीरो टॉलरेंस पालिसी (Zero Tolerance Policy) को धरातल पर लागू करने के लिए जीरो टॉलरेंस रणनीति और जीरो टॉलरेंस एक्शन की दिशा में पहल करने का आह्वान भी केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने किया।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?