
Aaj ka Rashifal, 08 January 2025 : जानें 08 जनवरी 2025 का राशिफल, कई राशियों के लिए फायदेमंद रहेगा दिन
-
Neha
- January 8, 2025
Aaj ka Rashifal, 08 January 2025 : आज 08 जनवरी 2025, बुधवार है। वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। एक राशि करीब एक महीने चलती है। इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है, ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है (today horoscope)।
मेष (Aries)
आज मेष राशि वालों की धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोगों की व्यस्तता अधिक रहेगी।
वृषभ (Taurus)
आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण सफल होंगे। मित्रों के सहयोग से आपके कार्य पूरे होंगे। पुराने निवेश से लाभ होगा। धन संचय करने में सफल होंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। व्यस्तता के कारण थकान महसूस करेंगे।
ये भी पढ़ें- ARIES Rashifal 2025 : मेष (ARIES) राशि वाले लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2025
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि वालों की जीवनशैली और रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेगी। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। कार्य की अधिकता रहेगी। प्रतियोगिता में अनुकूल परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा।
कर्क (Cancer)
आज के दिन मामूली विवाद को ज्यादा लंबा न खींचें। कार्य योजना में मामूली सा बदलाव कार्य को और भी बेहतर कर सकता है। आजीविका के कारण यात्रा होगी। मित्रों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।
सिंह (Leo)
अगर अविवाहित हैं तो आज आपके लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकता है, जो आपके लिए अनुकूल और सफल साबित होगा। लेकिन आपके जिद्दी व्यवहार के कारण काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सावधानी और सतर्कता से काम करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें- TAURUS Rashifal 2025 : कैसा रहेगा वृषभ (TAURUS) राशि वालों के लिए साल 2025
कन्या (Virgo)
कन्या राशि के जातकों का आज भाग्योदय संभव है। लेकिन मनचाही सफलता हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बोलने से पहले विचार करें, फिजूल बोलना बंद करें। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। रिश्तों में आ रही दूरियां कम होंगी।
तुला (Libra)
तुला राशि के जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जरूरी कार्य करने में समय व्यतीत होगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों को सुलझाने में समय लग सकता है। भूमि भवन संबंधित निर्णयों को बाद पर न टालें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आज नए संपर्क, कार्य क्षेत्र में आपको मनचाही सफलता दिलाएंगे। किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है।
धनु (Sagittarius)
आज का आपका दिन कारोबार समेटने में जा सकता है। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, इससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आज इसी में व्यस्तता रहेगी। नए कार्य की शुरुआत अनुकूल होगी। भूमि के विवाद में उलझ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सूर्य को काले तिल चढ़ाने से खुल जाएगी रूठी किस्मत, जानें क्या है नियम
मकर (Capricorn)
आज के दिन इच्छा के विपरीत कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। अगर किसी काम में जोखिम ज्यादा है, तो आज के दिन ऐसे कामों को करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। आपके घर मेहमानों का आगमन होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
कुंभ (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज व्यापार में बेहतर सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन धन का निवेश सोच-समझकर करें। आपकी कार्यशैली को देखकर अधिकारी प्रभावित होंगे। संतान के साथ समय व्यतीत होगा, जो सुखद रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।
मीन (Pisces)
आज आपके परिवार में किसी वजह से कलह हो सकती है, जिससे आप तनाव में रहेंगे। बहनों के साथ आपसी संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। बिना विचार किए कोई काम न करें।
ये भी जानें साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1205)
- अपराध (106)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (481)
- खेल (297)
- धर्म - कर्म (459)
- व्यवसाय (148)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (321)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (41)
- उत्तर प्रदेश (164)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (72)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (258)
- वीडियो (883)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (54)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..