
TAURUS Rashifal 2025 : कैसा रहेगा वृषभ (TAURUS) राशि वालों के लिए साल 2025
-
Neha
- January 7, 2025
TAURUS Rashifal 2025 : वृषभ राशि ज्योति के अनुसार राशिचक्र की दूसरी राशि है। इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम, सौंदर्य, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है। वृषभ राशि वाले लोग स्थिर, व्यावहारिक, स्थायी और विश्वसनीय होते हैं। जिंदगी जैसी इनके सामने आती है, ये उसी प्रकार अपने लक्ष्य तय करते हैं, लेकिन इनकी चाल धीमी रहती है, क्योंकि इनकी ताकत ईमानदारी, कड़ा संकल्प और ये धैर्यवान होते हैं।
जन्म तिथि और नाम के अक्षर
जन्म तिथि: 20 अप्रैल से 20 मई के बीच जन्म लेने वाले लोग वृषभ राशि के होते हैं।
नाम के शुभ अक्षर- अ, ई, ऊ, ऐ, ओ, व, बा, बी, बू ये अक्षर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माने जाते हैं और इनके नाम अक्सर इन्हीं अक्षरों से शुरू होते हैं।
ये भी पढ़ें- घर के मुख्य द्वार सही मूर्ति लगाने से मिलेगी सुख, समृद्धि और तरक्की
2025 में वृषभ राशि पर ग्रहों का प्रभाव
शनि का प्रभाव
शनि आपके नवम भाव (भाग्य और धर्म का घर) में रहेगा। यह आपको मेहनत का फल तो देगा, लेकिन आपको धैर्यवान के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखने की जरूरत होगी।
बृहस्पति का गोचर
अप्रैल के बाद बृहस्पति आपके लाभ भाव में प्रवेश करेगा, जिससे धन और करियर के क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ें- कामधेनु की मूर्ति किस दिशा में रखें, नहीं रहेगी रुपये-पैसे की कोई कमी
राहु-केतु का प्रभाव
राहु आपके द्वादश भाव (खर्च और विदेश) में रहेगा, जिससे खर्चों में वृद्धि आ सकती है। वहीं केतु आपके षष्ठम भाव (शत्रु और रोग) में रहेगा, जो स्वास्थ्य में सुधार और विरोधियों पर विजय दिलाएगा।
शुक्र का विशेष प्रभाव
आपके राशि का ग्रह शुक्र पूरे वर्ष आपका साथ देगा, जो सौंदर्य, प्रेम, और भौतिक सुख से आपको भरपूर कर देगा। तो आइए जानते हैं 2025 वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति, करियर और व्यवसाय, स्वास्थ्य, प्रेम और संबंध का कैसा प्रभाव रहेगा।
आर्थिक स्थिति (FINANCE)
2025 आर्थिक रूप से वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत में खर्चे अधिक हो सकते हैं, खासकर यात्रा और घरेलू चीजों पर। इस प्रकार बजट बनाकर चले। मध्य साल में, अप्रैल के महीने से बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आय में वृद्धि हो सकती है। जो लोग इन्वेस्ट करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। साल के अंत में पैतृक संपत्ति से जुड़े कलेश सुलझ सकते हैं, आय में वृद्धि होगी, और आप अपने सपने को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
ये भी पढ़ें- जनवरी में कुछ दिनों पर रहेगा भद्रा का साया, भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी
करियर और बिजनेस
वृषभ राशि के जातकों के लिए 2025 करियर में नई ऊंचाई को छूने वाला साल होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए, प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं, आपके क्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन की सराहना होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए इस साल बहुत अच्छा मौका है, आप बड़े नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं और साथ ही साथ इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं। खासकर अप्रैल और अगस्त का महीना बड़े उपलब्धियां हासिल करने का महीना साबित होगा। धैर्य रखें और बड़ा फैसला सोच-समझकर लें। उपाय: हर मंगलवार हनुमानजी के मंदिर में नारियल चढ़ाएं।
स्वास्थ्य (HEALTH)
2025 में स्वास्थ्य का आपको बहुत ध्यान देना होगा। साल की शुरुआत ही थकान, तनाव या गले से जुड़ी समस्या से हो सकती है। अप्रैल के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही साथ जो लोग पुरानी बीमारियों से परेशान या जूझ रहे हैं उन्हें राहत मिलेगी। स्वास्थ्य स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए खान-पान में बदलाव करना होगा। उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें।
प्रेम और संबंध
2025 में वृषभ राशि के लोगों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। जिनका रिश्ता पहले से चला आ रहा है, उनके रिश्ते और मजबूत होंगे साथ ही इस साल वृषभ राशि वाले नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए यह साल खुशियां लेकर आएगा। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। उपाय: शुक्रवार को सुगंधित वस्तु या कपड़े दान करें।
ये भी पढ़ें- सही नियम से जलाएं घर में दीपक, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल
शुभ रंग और रत्न (LUCKY GEMSTONE AND COLOR)
शुभ रत्न: हीरा: ये आपके आत्मविश्वास और धन को बढ़ाता है।
पन्ना: यह बुद्धिमत्ता को बढ़ाता है।
रत्न पहनने से पहले ज्योतिष से सलाह लें।
शुभ रंग: हरा, गुलाबी, और सफेद
शुभ दिन: शुक्रवार।
उपाय (REMEDIES)
हर शुक्रवार लक्ष्मी जी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
ये भी जानें: साल 2025 की 5 सबसे भाग्यशाली राशियां: जानिए क्या कहती है आपकी किस्मत
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (748)
- अपराध (72)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (294)
- दुनिया (304)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (362)
- व्यवसाय (120)
- राजनीति (432)
- हेल्थ (131)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (237)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (140)
- दिल्ली (168)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (50)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (42)
- राशिफल (194)
- वीडियो (609)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (15)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..