
क्या है जिम वर्कआउट करने का सही तरीका और समय, जानें अभी
-
Manjushree
- August 14, 2025
आज के दौर में हर युवा की चाहत होती है कि उनकी बॉडी स्लिम एंड फिट बनी रहे। लोग शरीर को फिट रखने के लिए सबसे पहले जिम जाना शुरू करते हैं। और जिम में वर्कआउट करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन वर्कआउट को लेकर युवाओं में अक्सर एक कन्फ्यूजन देखने को मिलती है कि वर्कआउट का सही तरीका क्या है और जिम वर्कआउट सुबह के समय करना सही है या शाम के समय।
क्या है जिम करने का सही तरीका?
खाली पेट वर्कआउट ना करें - एक्सपर्ट के अनुसार, खाली पेट जिम वर्कआउट करना आपको बीमार कर सकता है। साथ ही इससे आपको चक्कर आ सकता है और आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।
पहले 10 से 12 मिनट वॉर्म अप जरुरी - 10 से 12 मिनट तक लगातार पहले वॉर्म अप करें और भी जिम वर्कआउट की शुरुआत करें।
कुछ दिनों तक एक ही वर्कआउट करें- ये बात बहुत लोगों को मालूम नहीं होती है कि कुछ दिनों तक एक ही एक्सरसाइज करना चाहिए। खास कर जो नया-नया एक्सरसाइज या जिम वर्कआउट शुरू करते हैं वे रोज जोश में अलग-अलग एक्सरसाइज करना चाहते हैं।
1 दिन जिम वर्कआउट से छुट्टी लें - कुछ लोग हर दिन एक्सरसाइज करते हैं और उन्हें लगता है कि ये सही है। जबकि हमारे शरीर को हमेशा रिलेक्स होने की जरूरत होती है ताकि वो खुद को आराम दे सके।
जिम वर्कआउट करने का सही समय
कुछ लोग मानते हैं कि सुबह का समय शरीर को एक्टिव और फ्रेश रखने के लिए अच्छा होता है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शाम को बॉडी ज्यादा एनर्जेटिक रहती है। ऐसे में किस समय जिम में वर्कआउट करना बेस्ट है, ये एक बड़ा सवाल बन चुका है। आज हम आपके इसी सवाल को दूर करते हैं और जानते हैं कि वर्कआउट करने का सही समय क्या है जो आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है।
सुबह में जिम वर्कआउट करने के फायदे
सुबह के समय जिम करने के कई फायदे हैं, जिनमें ऊर्जा का स्तर बढ़ना, मेटाबॉलिज्म का तेज होना, और बेहतर नींद शामिल हैं। इसके अलावा, सुबह वर्कआउट करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक होती है और यह आपको पूरे दिन अधिक ऊर्जावान महसूस कराता है। सुबह वर्कआउट करने से शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाता है और पूरे दिन ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद करता है। सुबह वर्कआउट करने से आप दिन भर में अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
शाम के समय जिम वर्कआउट करने के फायदे
शाम के समय शरीर ज्यादा एक्टिव होता है। जो लोग इवनिंग टाइम में जिम वर्कआउट का शेड्यूल बनाते हैं। उनसे हैवी वर्कआउट को आसानी से किया जा सकता है। दिनभर काम करने के बाद जब आप जिम वर्कआउट करने के लिए जाते हैं, तो मसल्स और जॉइंट्स पहले से वॉर्म रहते हैं, ऐसे में चोट लगने का खतरा भी कम होता है। शाम को वर्कआउट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप इस समय पर ऑफिस या पढ़ाई के बाद अपने जिम का एक निश्चित टाइम निकाल सकते हैं।
जिम वर्कआउट करने का सही समय
जिम वर्कआउट करने का समय सुबह हो या शाम दोनों समय वर्कआउट करने के अलग-अलग फायदे हैं तो वहीं कुछ नुकसान भी हैं। शरीर और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। अगर आप अपने मेंटल हेल्थ को ज्यादा सक्रिय रखना चाहते हैं तो आपके लिए सुबह का समय फायदेमंद हो सकता है और आपको अपने शरीर की ताकत और प्रदर्शन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। शाम के समय जिम वर्कआउट करना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। दोनों ही समय आपके ऊपर पर निर्भर करता है कि आप कब ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
अच्छे खानपान का शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। जिम वर्कआउट करने से पहले हल्का ही नाश्ता लें। हैवी खाने से आपकी पूरी एनर्जी खाने को पचाने के काम में लग जाएगी। वर्कआउट के समय आप लो एनर्जी महसूस करेंगे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1. 1 दिन में कितने घंटे जिम करना चाहिए?
Ans. एक दिन में कितने घंटे जिम करना चाहिए, यह व्यक्ति की फिटनेस के स्तर, लक्ष्यों और शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। हालांकि, सामान्य तौर पर, 30 मिनट से 1 घंटे तक का व्यायाम मध्यम-तीव्रता वाले व्यायाम के लिए पर्याप्त है।
Q2. जिम वर्कआउट का सही समय क्या है?
Ans. जिम वर्कआउट का सही समय अगर आप अपने मेंटल हेल्थ को ज्यादा सक्रिय रखना चाहते हैं तो आपके लिए सुबह का समय फायदेमंद हो सकता है, शाम के समय जिम वर्कआउट करना भी आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Q3. जिम वर्कआउट से पहले क्या खाकर जाएं?
Ans. जिम वर्कआउट से पहले लिक्विड डाइट के साथ हल्का नाश्ता जैसे सलाद, फल लेना चाहिए।
Q4. जिम वर्कआउट करने का सही तरीका क्या है?
Ans. जिम वर्कआउट करने के लिए ध्यान रखें जैसे खाली पेट वर्कआउट ना करें, वर्कआउट से पहले 10 से 12 मिनट वॉर्म अप जरुरी, कुछ दिनों तक एक ही वर्कआउट करें, 1 दिन जिम वर्कआउट से छुट्टी लें।
Q5. जिम करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
Ans. जिम वर्कआउट करते समय कुछ सामान्य गलतियाँ हैं जिनसे बचना चाहिए, जैसे कि वार्म-अप न करना, गलत फॉर्म का उपयोग करना, बहुत जल्दी बहुत भारी वजन उठाना, और पर्याप्त आराम न लेना।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2266)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (941)
- खेल (419)
- धर्म - कर्म (703)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (578)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (528)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (68)
- उत्तर प्रदेश (257)
- दिल्ली (289)
- महाराष्ट्र (189)
- बिहार (236)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (118)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (402)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (19)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (2)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (34)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..