
लाल फल खाने के अनूठे फायदे, जिसे आप भी जानकर चौंक जायेंगे
-
Manjushree
- August 11, 2025
सेहत का खजाना है लाल फल
क्या आप भी अच्छी सेहत पाना चाहते हैं? क्या आपको पता है सुर्ख लाल फलों में कितने गुण होते है ? अगर आप भी अच्छी सेहत के लिए के लिए लाल फ्रूट का सेवन करना शुरू कर दें तो आप इसके फायदे से चौंक जायेंगे। हमारे दैनिक जीवन में फलों का सेवन करना बेहद जरूरी है। लाल फ्रूट पाचन को दुरुस्त रखते हैं, साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट भी करते हैं। लाल फल दिखने में जितने आकर्षण होते है, उनका स्वाद भी लाजवाब होता है। साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते है। इन्हें पावरफुल न्यूट्रिएंट का घर कहा जाता है, क्योंकि इनमें विटामिंस, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइये ऐसे ही लाल फल के बारें में जानते हैं जो हमारी सेहत के लिए रामबाण है-
स्ट्रॉबेरी (Strawberry)
स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम होती हैं और इनमें विटामिन सी, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होती हैं। त्वचा की सेहत को सुधारने, इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और हार्ट डिजीज के रिस्क को कम करने में मदद करती हैं। इन्हें ताजा खाएं, स्मूदी में मिलाएं, या दही पर टॉपिंग के तौर पर लुत्फ उठाएं। स्ट्रॉबेरी की आवक यूं तो सर्दियों के दौरान बहुत होती है, लेकिन ये छोटा सा लाल फल हमारी सेहत के लिए किसी सुपरफूड से कम नहीं है। खासकर उत्तराखंड की नैनीताल में जो स्ट्रॉबेरीलगाई जाती है वो वर्ल्ड फेमस है और इसमें कुछ बेहतरीन गुण भी पाए जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं सबसे पहले स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जिसे खाने से कैसे आप अपनी स्किन को चमकदार बना सकते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।

- स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाता है और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
- स्ट्रॉबेरी में मौजूद मैंगनीज मेटाबॉलिज्म और हड्डियों को मजबूत करने के लिए फायदेमंद है।
- हमारे शरीर के कोशिका और ऊतक के लिए स्ट्रॉबेरी में मौजूद फोलेट विटामिन बी9 जरूरी होता है।
- ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोटेशियम मदद करता है।
सेब (Apple)
यह विटामिन सी और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है लाल सेब। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लाल सेब फाइबर, विटामिन सी और एंटी ऑक्सिडेंट्स के रिट सोर्स होते हैं जिससे डाइडेशन बेहतर होता है, दिल की सेहत को सपोर्ट मिलता है और ब्लड शुगर भी काबू में रहता है। किसी ने सच ही कहा है, "रोजाना एक सेब खाया जाए, तो डॉक्टर के पास जाने से बचा जा सकता है।"

- लाल सेब में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
- सेब में फाइबर होता है, पाचन में सहायक होता है, खासकर पेक्टिन, जो पाचन में सुधार करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
- लाल सेब में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद सेब में मौजूद फ्लेवोनोइड्स और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
अनार (Pomegranates)
अनार पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस, दोनों में ही इसे सेहत के लिए खूब फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत की कई परेशानियां दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इनमें विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

- नियमित रूप से अनार खाने से सर्दी-जुकाम, इन्फेक्शन और अन्य बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
- ये दिल की सेहत के लिए बेस्ट माने जाते हैं, इसके अलावा सूजन को कम करने में मदद करते हैं, और याददाश्त को बढ़ाते हैं। अनार का रस पीना या बीज खाना आपकी सेहत के अच्छा है।
- अनार में मौजूद पॉलीफेनोल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
- अनार आयरन का एक अच्छा सोर्स है, जिससे हमारे शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। एनीमिया से पीड़ित यानी शरीर में खून की कमी लोगों के लिए अनार खासतौर से फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
- अनार में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को सही रखती है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से आराम दिलाता है।
तरबूज (watermelon)
गर्मी के मौसम में ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पानी और पोषक तत्व मिल सकें। ऐसे में खुद को तरोताजा रखने के लिए जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों के मौसम में सबसे सुखद अनुभव देने वाले फलों में से एक तरबूज भी है। गर्मी में हाइड्रेटेड रहना है तो तरबूज (watermelon) का जूस पीना कई तरह से फायदेमंद होता है।

- तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है, पाचन में सुधार करता है, और त्वचा के लिए भी अच्छा होता है।
- तरबूज का जूस पीने का एक लाभ यह भी है कि इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। इस कारण ही आप हृदय के रोगों से बच जाते हैं।
- तरबूज लाइकोपीन का बहुत अच्छा स्रोत है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो फ्री रैडिकल्स को कम करने में मदद करता है, जिससे संभवतः शरीर के ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।
- ज्यादातर लोग तरबूज को उसकी हाइड्रेटिंग क्वालिटी और विटामिन रिच इंग्रीडिएंट्स के लिए जानते हैं, लेकिन इस फल में मेंटल हेल्थ बेनेफिट्स भी मौजूद हैं।
चेरी (Cherry)
लाल फलों में चेरी एक ऐसा फल है जो स्वाद में मजेदार तो है ही, साथ ही सेहत से भी भरपूर माना जाता है। चेरी का इस्तेमाल कई प्रकार के व्यंजनों जैसे कि केक, टार्ट, पीज और चीज़केक में किया जा सकता है। चेरी का स्वाद खट्टा-मीठा एक गुठलीदार फल है। चेरी में थाईमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी, विटामिन ए,सी,के,ई, बी 6, नियासिन, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद है। तो चलिए जानते हैं चेरी का सेवन करना कितना फायदेमंद है-

- चेरी एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी कंपाउंड्स से भरी होती हैं। ये मांसपेशियों में दर्द को कम करने में सहायक है।
- चेरी का सेवन नींद की क्वालिटी में सुधार करने गठिया और दिल की बीमारियों के रिस्क को कम करने में मदद करती हैं।
- चेरी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
- चेरी ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।
- चेरी में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर रखने में मददगार है। कब्ज की समस्या में चेरी का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1898)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (782)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (574)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (547)
- हेल्थ (179)
- महिला जगत (51)
- राजस्थान (453)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (209)
- दिल्ली (228)
- महाराष्ट्र (151)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (97)
- शिक्षा (108)
- नुस्खे (75)
- राशिफल (347)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (75)
- उत्तराखंड (5)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..