
अंग्रेजों ने भारत से कितना धन लूटा, Oxfam की रिपोर्ट
-
Ashish
- January 21, 2025
ब्रिटेन ने भारत पर शासन के दौरान जमकर देश का दोहन किया और यहां से बेशुमार संपत्ति अपने देश लेकर गए और इसका फायदा वहां के चंद अमीरों को ही हुआ। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटेन ने 1765 से 1900 के बीच 135 साल से भी अधिक समय के औपनिवेशिक दौर के दौरान भारत से 64,820 अरब यूएस डॉलर की राशि निकाली और इसमें से 33,800 अरब डॉलर देश के अमीर 10 फीसदी लोगों के पास ही गयी है। ये रिपोर्ट आई है ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी की Oxfam रिपोर्ट में है

घरेलू उद्योगों को किया बर्बाद
Oxfam का कहना है कि अंग्रेजों की नीतियों के कारण भारत के घरेलू उद्योग-धंधों को बर्बाद कर दिया था। 1750 में दुनिया के औद्योगिक उत्पादन में भारतीय उपमहाद्वीप की हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी थी जो 1900 में घटकर महज 2 फीसदी रह गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि डच और अंग्रेजों ने उपनिवेशों पर अपनी सत्ता मजबूत करने के लिए वहां के लोगों को नशे का आदी बनाया। अंग्रेजों ने भारत में अफीम की खेती की और इसे चीन को एक्सपोर्ट किया। रिपोर्ट में कई अध्ययनों और रिसर्च पेपर का हवाला देकर कहा गया है कि आज की मल्टीनेशनल कंपनियां उपनिवेशवाद की उपज हैं।
ये भी पढ़े:- भारत में ऑटो इंडस्ट्री की ग्रोथ पर पीएम मोदी ने कह दी ये बात, सुनकर हर कोई रह गया हैरान
उभरते मध्यम वर्ग को भी मिला फायदा
ऑक्सफैम ने 1765 से 1900 के बीच 135 से अधिक सालों के औपनिवेशिक काल के दौरान ब्रिटेन की ओर से भारत से निकाले गए संपत्ति के बारे में कहा कि बेहद अमीर लोगों के अलावा, उपनिवेशवाद का फायदा उभरते मध्यम वर्ग को मिला। ऑक्सफैम ने उपनिवेशवाद के जारी प्रभाव को जहरीले पेड़ का फल करार दिया और कहा कि भारत की महज 0.35 फीसदी भाषाओं को ही स्कूलों में पढ़ाया जाता है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1826)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (295)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (760)
- खेल (357)
- धर्म - कर्म (555)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (440)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (144)
- बिहार (140)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1038)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..