
नीतीश कुमार फिर करेंगे खेला, राजनीतिक गलियारों में चर्चा
-
Ashish
- January 2, 2025
क्या बिहार की राजनीतिक में फिर एक बार फिर भूचाल आ सकता है। बिहार में फिर एक बार राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है। बिहार में सब कुछ सही नहीं है। बिहार एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर सकता है। हम ये सब इस लिए बोल रहे है इसका कारन है नीतीश कुमार
साल 2025 की अभी शुरुआत हुई है और बिहार के राजनीतिक में बदलाव की आहट साफ सुनाई पड़ रही है। नए साल में मकर संक्रांति (14 जनवरी) के बाद बिहार में सियासी बदलाव की पुरानी रवायत रही है। बहुत दूर न भी जाएं तो मंगलवार को समाप्त हुए साल 2024 के जनवरी में ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया था। एनडीए का साथ लेकर उन्होंने एक बार फिर सीएम पद की शपथ ली थी। इस बार फिर उनके भाजपा से नाराज होने की सूचनाएं मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही हैं।
सियासी कसमसाहट किस करवट बैठेगी
बिहार में अभी सियासी कसमसाहट जिस तरह दिख रही है, उसमें कई तरह के उलट-फेर की संभावनाएं जताई जा रही हैं। नीतीश कुमार की भाजपा से कथित नाराजगी मीडिया की चटपटी खबरों का शक्ल लेती रही हैं। इंडिया ब्लॉक अब भी इस उम्मीद में है कि नीतीश कुमार अपने गठबंधन में वापसी करेंगे। इधर एनडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि आरजेडी के दर्जन भर से अधिक नेता एनडीए में शामिल पार्टियों के संपर्क में हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का दावा है कि आरजेडी के दर्जन भर नेता उनके संपर्क में हैं।
क्या सच में नीतीश भाजपा से नाराज हैं
नीतीश कुमार के भाजपा से नाराज होने का अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है कि वे मीडिया से कोई बातचीत नहीं हो रहे हैं। वे जब-जब वे चुप होते हैं तो बिहार में कोई सियासी खेल हो जाता है। इसके अलावा यह बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार दिल्ली गए तो उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिजनों से तो मुलाकात की लेकिन वे भाजपा नेताओं से नहीं मिले। इसके अलावा कुछ समय पहले अमित शाह के द्वारा बुलाई बैठक में भी नीतीश कुमार दूर रहे। इससे ये तो अनुमान लगाया जा सकता है की NDA में सब सही नहीं चल रहा है। और नीतीश कुमार कोई बड़ा खेल कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2140)
- अपराध (149)
- मनोरंजन (349)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (880)
- खेल (386)
- धर्म - कर्म (651)
- व्यवसाय (183)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (502)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (59)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (263)
- महाराष्ट्र (176)
- बिहार (197)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (382)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..