
Jharkhand Election : झारखंड में कमल खिलाने का दारोमदार पीएम मोदी पर, भाजपाई मुख्यमंत्री भी करेंगे सहयोग
-
Neha
- October 26, 2024
Jharkhand Election : भाजपा एक बार फिर ब्रांड मोदी को भुनाकर चुनाव जीतने की रणनीति बना रही है। कल ही भाजपा (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनावों (Jharkhand Election ) के लिए अपने स्टार प्रचारकों (Star Campaigners) की सूची जारी की है। इसमें स्वाभाविक तौर पर पहले नंबर पर पीएम मोदी (PM Modi) का नाम है। जो सीधे तौर पर ये दर्शाता है कि भाजपा को इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में भी पार्टी की जीत के लिए पीएम मोदी का ही सहारा है। हालांकि यहां अभी तक स्टार प्रचारकों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा झारखंड में फिर से पार्टी की सरकार बनाने के लिए चुनाव प्रचार का पूरा दारोमदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के कंधों पर ही रहने वाला है और इसके लिए वे यहां कई चुनावी सभाएं और रोड शो भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ निर्वाचन
पीएम मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री मांगेंगे भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट
वहीं भाजपा की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारों की सूची की बात करें तो इसमें पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, अन्नपूर्णा देवी, नित्यानंद राय, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी और असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सहित प्रदेश के आला नेता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- कुछ सीटों पर महायुति में फंसा पेंच, पीएम मोदी की रैलियों से पहले बागियों को साधने की कोशिश
भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी करेंगे चुनाव प्रचार
इसके अलावा झारखंड में भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी नजर आएंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath), मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini), ओडिशा के सीएम मोहन चरण मांझी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

पीएम मोदी के करिश्माई भाषणों के बूते चुनावी लहर को बदलने में सक्षम भाजपा
जानकारों की मानें तो पीएम मोदी के रूप में भाजपा के पास एक ऐसा चेहरा है, जो चुनाव की दिशा बदलने में सक्षम है। यही वजह है कि कई चुनावी राज्यों में शुरुआत में जहां भाजपा के हाथ से सत्ता जाती हुई प्रतीत हो रही होती है, वहां पीएम मोदी के करिश्माई चुनाव प्रचार और भाषणों के बूते भाजपा अच्छा कमबैक करने में कामयाब होती है। राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा जैसे राज्यों के विधानसभा चुनावों में इसकी झलक पहले ही देखने को मिल चुकी है। अब ऐसे में जब झारखंड की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी (JMM) भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार को विपक्ष के नेताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाकर घेर रही है, ऐसे में पीएम मोदी ब्रांड क्या भाजपा की झारखंड की सत्ता में वापसी करवाने में कामयाब होगा, यह राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1328)
- अपराध (111)
- मनोरंजन (267)
- शहर और राज्य (320)
- दुनिया (520)
- खेल (309)
- धर्म - कर्म (479)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (516)
- हेल्थ (153)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (345)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (45)
- उत्तर प्रदेश (169)
- दिल्ली (203)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (72)
- टेक्नोलॉजी (150)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (79)
- शिक्षा (100)
- नुस्खे (65)
- राशिफल (275)
- वीडियो (916)
- पंजाब (23)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (28)
- जम्मू कश्मीर (59)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..