
पढ़िए आज 31 अगस्त की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- August 31, 2025
- पीएम मोदी और इशिबा ने टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का दौरा किया, जहां उन्होंने ट्रेनिंग रूम और प्रोडक्शन इनोवेशन लैब का अवलोकन किया और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र भारत-जापान सहयोग का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा ढांचा किसी भी विदेशी हस्तक्षेप पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की सुरक्षा अपनी खुद की क्षमताओं पर आधारित होनी चाहिए। उनका यह बयान देश की आत्मनिर्भर रक्षा नीति को मजबूत करने की दिशा में एक संकेत है।
- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा में भारत की पहली टेम्पर्ड ग्लास निर्माण इकाई का उद्घाटन किया, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पिछले 11 वर्षों में छह गुना और निर्यात आठ गुना बढ़ा है।
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल सहायता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को राशन और आवश्यक वस्तुएं समय पर उपलब्ध कराने, नदियों के जलस्तर की निगरानी और बंद सड़कों को खोलने पर जोर दिया।
- बिहार में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'वोटर अधिकार यात्रा' को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने भाजपा पर जनता के विश्वास को खोने का आरोप लगाया
- ओडिशा में संसद और राज्य विधानसभाओं की अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण समितियों का राष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि इन समितियों का उद्देश्य सरकार की आलोचना नहीं बल्कि योजनाओं को जनता-केंद्रित बनाने के लिए रचनात्मक सुझाव देना है।
- भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 7.8% की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो पांच तिमाही का उच्चतम स्तर है। यह वृद्धि जनवरी–मार्च 2025 की 7.4% और पहली तिमाही 2024-25 की 6.5% से अधिक है।
- सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के सदस्यों ने भारत पर अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इस फैसले से भारतीय व्यापार पर गंभीर प्रभाव पड़ने की चिंता जताई।
- मुंबई में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि मराठा नेता मनोज जारंगे पाटील का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है और अदालत को इसमें दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनसे मिलने की अपील की, वरना स्थिति बिगड़ सकती है।
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों व फसलों की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने और सड़कें तुरंत खोलने का भरोसा दिया।
- एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप 2025 में बांग्लादेश ने राजगीर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बिहार में खेले गए मैच में चीनी ताइपे को 8-3 से हराया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2031)
- अपराध (146)
- मनोरंजन (330)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (827)
- खेल (372)
- धर्म - कर्म (624)
- व्यवसाय (177)
- राजनीति (559)
- हेल्थ (185)
- महिला जगत (54)
- राजस्थान (480)
- हरियाणा (59)
- मध्य प्रदेश (56)
- उत्तर प्रदेश (219)
- दिल्ली (252)
- महाराष्ट्र (166)
- बिहार (172)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (102)
- शिक्षा (113)
- नुस्खे (82)
- राशिफल (366)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (34)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (33)
- जम्मू कश्मीर (83)
- उत्तराखंड (9)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (4)
- गुजरात (6)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (4)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%