
महाकुंभ जाना हुआ आसान, योगी सरकार ने कर ली तैयारी
-
Ashish
- January 1, 2025
प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 इस बार 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। देश समेत दुनियाभर से लोग आएंगे और आस्था के इस महापर्व में डुबकी लगाएंगे। अगर आप भी अपने परिवार के साथ दुनिया के इस सबसे बड़े धार्मिक मेले में जाना चाहते हैं, लेकिन वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी न होने के कारण डर रहे हैं, तो आज हम आपको सरकार द्वारा की गई पूरी व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ मेला 2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु-संतों, कल्पवासियों और पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इसीलिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुख्ता तैयारियां की हैं। सबसे पहले अगर स्वास्थ्य की बात करें तो इसमें आने वाले तीर्थयात्रियों, साधु-संतों, कल्पवासियों और पर्यटकों की स्वास्थ्य सेवा का भी इंतजाम है। जैसे बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
वहीं परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। 20 बेड के दो छोटे अस्पताल और 8 बेड के दो छोटे अस्पताल भी तैयार किए गए हैं। मेला क्षेत्र और अरैल में आर्मी अस्पताल की ओर से 10-10 बेड के दो आईसीयू बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टर तैनात रहेंगे। इसके मद्देनजर 291 एमबीबीएस और विशेषज्ञ, 90 आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ और 182 स्टाफ नर्स की व्यवस्था है। इतना ही नहीं अस्पतालों में पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग-अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर रूम भी बनाए गए हैं।
101 स्मार्ट पार्किंग और 35 से ज्यादा स्नान घाट
इस दौरान आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि महाकुंभ के लिए 101 स्मार्ट पार्किंग बनाई गई हैं, जिनमें रोजाना 5 लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे। जहां शुद्ध पेयजल, इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत 44 घाटों पर पुष्प वर्षा की भी व्यवस्था की गई है। महाकुंभ नगरी में 35 पुराने और 9 नए पक्के घाट बनाए गए हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2125)
- अपराध (148)
- मनोरंजन (348)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (876)
- खेल (382)
- धर्म - कर्म (648)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (567)
- हेल्थ (188)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (498)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (58)
- उत्तर प्रदेश (230)
- दिल्ली (261)
- महाराष्ट्र (175)
- बिहार (194)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (109)
- शिक्षा (116)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (380)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (55)
- जम्मू कश्मीर (85)
- उत्तराखंड (13)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (8)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..