एसपी लोकेशन ट्रेस मामले में 7 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित
-
Suresh Kumar
- October 8, 2024
अलवर : भिवाड़ी जिला पुलिस एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई की लोकेशन ट्रेस करने के मामले में 7 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जब पुलिस अधीक्षक को पता लगा की लोकेशन ट्रेस की जा रही है तो तुरंत प्रभाव से कारवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सात पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया, जिसमें उप निरीक्षक से लेकर कांस्टेबल तक शामिल है। अपराधियों की जानकारियां जुटाने के बजाय जिले के कुछ पुलिसकर्मी अपने ही पुलिस अधीक्षक की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे।
पुलिसकर्मी किसके इशारे पर कर रहे थे लोकेशन ट्रेस
यह पुलिसकर्मी किसके इशारे पर यह ये सब कर रहे थे, मामले की जांच एक आरपीएस अधिकारी को दी गई है। सवाल यही है की आखिर जिले के किसी अधिकारी के इशारे पर उन्होंने यह कृत्य किया। भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी दी है। उन्हें किसी से यह जानकारी मिली थी कि जिले की साइबर सेल के कुछ पुलिसकर्मी उनकी लोकेशनट्रेस कर रहे है, उन्होंने तत्काल मामले की जांच की तो यह सूचना सही निकली। इसके बाद मामले में जिम्मेदार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पुलिस महानिदेशक यू आर साहू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, किसी की भी भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। इसी के साथ ही भिवाड़ी पुलिस कप्तान ज्येष्ठा मैत्रेई को खैरथल तिजारा के एसपी पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सोपा गया है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2364)
- अपराध (159)
- मनोरंजन (415)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (1004)
- खेल (436)
- धर्म - कर्म (743)
- व्यवसाय (191)
- राजनीति (589)
- हेल्थ (202)
- महिला जगत (57)
- राजस्थान (556)
- हरियाणा (76)
- मध्य प्रदेश (72)
- उत्तर प्रदेश (283)
- दिल्ली (326)
- महाराष्ट्र (201)
- बिहार (310)
- टेक्नोलॉजी (215)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (129)
- शिक्षा (122)
- नुस्खे (90)
- राशिफल (425)
- वीडियो (1054)
- पंजाब (40)
- ट्रैवल (23)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (100)
- उत्तराखंड (26)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (8)
- गुजरात (21)
- हिमाचल प्रदेश (4)
- पश्चिम बंगाल (13)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (3)
- त्योहार (65)
- लाइफ स्टाइल (45)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..