Dark Mode
  • day 00 month 0000
अमेरिका ने 104 भारतीयों को निर्वासित किया

अमेरिका ने 104 भारतीयों को निर्वासित किया

हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीयों को निर्वासित कर भारत वापस भेज दिया है। इनमें से अधिकतर पंजाब, हरियाणा और गुजरात के नागरिक हैं, जो वहां बेहतर भविष्य की तलाश में गए थे। अमेरिकी आव्रजन नीति में सख्ती के कारण कई भारतीय अब अपने 'अमेरिकन ड्रीम' को टूटते हुए देख रहे हैं।इन भारतीयों की कहानी न केवल एक कानूनी मुद्दा है, बल्कि यह वैश्विक प्रवासन और रोजगार संकट का भी प्रतीक बन गई है। आखिर किन कारणों से अमेरिका से भारतीयों को निकाला जा रहा है, और इसका भविष्य में क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते हैं।

 

भारतीयों का निर्वासन क्यों हो रहा है

 

अमेरिका में भारतीयों का निर्वासन मुख्य रूप से कुछ बड़े कारणों की वजह से हो रहा है जो है :

 

गैरकानूनी तरीके से प्रवेश

 

1.इनमें से कई लोग अमेरिका में अवैध रूप से घुसने की कोशिश में पकड़े गए थे।

2.अमेरिकी मैक्सिको बॉर्डर पर भारतीयों की संख्या हाल के वर्षों में काफी बढ़ी है।

3.मानव तस्करों (ह्यूमन ट्रैफिकर्स) के जरिए लोग वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते गिरफ्तार हो जाते हैं।

 


वीजा की शर्तों का उल्लंघन

 

1.कई भारतीय छात्र और पेशेवर अमेरिका में वीजा नियमों का पालन नहीं कर पाए।

2.कुछ लोगों ने वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रहना जारी रखा, जिससे उन्हें निर्वासित कर दिया गया।

 


कड़ी आव्रजन नीति

 

1.अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नजदीक हैं, और ट्रंप प्रशासन की संभावित वापसी के चलते आव्रजन नियम और कड़े हो रहे हैं।

2.अमेरिकी सरकार अवैध आप्रवासियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

 


भारतवासियो का दुख

 

"हमने अपनी जमीन बेच दी थी, अब वापस आकर क्या करें? ऐसा कहना है डिपोर्ट हुए भारतीयों का इनमे से कई भारतीयों ने अमेरिका जाने के लिए अपनी संपत्ति गिरवी रख दी थी या जमीन बेच दी थी। वे अब आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुके हैं।अमेरिका की नई नीति अवैध प्रवासियों पर शिकंजा शाबित हुई अमेरिकी सरकार अब अवैध रूप से दाखिल होने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों के नागरिकों को भी डिपोर्ट किया जा रहा है। मैक्सिको बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और ग्रीन कार्ड या H-1B visa के प्रक्रियाओं को और सख्त किया जा रहा है

 


भारत सरकार का रुख


भारत सरकार ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है और अमेरिका से बातचीत कर रही है। और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा "हम अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अमेरिका में फंसे भारतीयों की मदद करने के लिए काउंसलर सपोर्ट प्रदान कर रहे हैं।" सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे कानूनी तरीकों से ही विदेश जाने की कोशिश करें और ह्यूमन ट्रैफिकर्स (human trafficking) नेटवर्क से दूर रहें।

 

'अमेरिकन ड्रीम' का अंत

 

यह निर्वासन कई सवाल खड़े करता है क्या अमेरिका में अब भारतीयों के लिए अवसर कम हो रहे हैं? क्या भारत में नौकरियों और अवसरों की कमी लोगों को जोखिम भरे रास्तों पर जाने के लिए मजबूर कर रही है? क्या भविष्य में अमेरिकी वीजा नीति और सख्त होगी? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भारत में रोजगार और आर्थिक विकास में सुधार नहीं हुआ, तो लोग बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश जाने की कोशिश करते रहेंगे, चाहे वह कानूनी हो या अवैध।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?