
कुत्ते की नक़ल उतारने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा
-
Ashish
- October 6, 2024
New Delhi
मोहाली के फेज-3-ए से एक दिल दहलाने वाला वीडियो वाइरल हो रही है जिसमें दिख रहा है की कुत्ते की नकल उतारने पर एक व्यक्ति ने पांच साल के मासूम लड़के को 8 से 10 थप्पड़ मारे। इसके बाद शख्स ने फिर से बच्चे की छाती पर अपने पैर से हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने दोस्त के साथ ट्यूशन से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक शख्स अपने कुत्ते के साथ सड़क पर खड़ा था। बच्चा कुत्ते की नकल करने लगा।
बच्चे को मारे 8 से 10 थप्पड़
यह देखकर युवक गुस्से में आ गया ओर उस ने बच्चे को 8 से 10 थप्पड़ मारे तथा बच्चे के जमीन पर गिर जाने के बाद उस कि छाती पर अपने पैर से हमला कर दिया युवक को लगा कि बच्चा उसकी तरफ देखकर नकल कर रहा है और उसने गुस्से में आकर उसे बुरी तरह पीटा। इस मामले को लेकर बच्चे के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि यह मामला 29 अगस्त का है। वीडियो के वायरल होने पर मोहाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है क्रूर हमला
सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है, जो अभी भी अपना स्कूल बैग पहने हुए था। उसने लगभग एक मिनट तक लड़के को बेरहमी से पीटा, यहाँ तक कि उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी छाती पर पैर रख दिया। वीडियो के अंत में हमला करने के बाद बच्चा एक अन्य लड़के के साथ भागता हुआ दिखाई देता है।
मामले की पुलिस कर रही है जांच
स्थानीय अधिकारी वर्तमान में सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि हमले में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं या नहीं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2156)
- अपराध (150)
- मनोरंजन (352)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (882)
- खेल (389)
- धर्म - कर्म (655)
- व्यवसाय (184)
- राजनीति (568)
- हेल्थ (189)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (504)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (232)
- दिल्ली (266)
- महाराष्ट्र (177)
- बिहार (200)
- टेक्नोलॉजी (191)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (84)
- राशिफल (384)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (57)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (19)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..