Dark Mode
  • day 00 month 0000
भारत की 08 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण 11 खबरें

भारत की 08 अक्टूबर 2025 की महत्वपूर्ण 11 खबरें

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 'देश में रक्षा विनिर्माण के अवसर' राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया और कहा कि- 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रक्षा उत्पादन और 24 हजार करोड़ रुपये का निर्यात सफलतापूर्वक हासिल करने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
  • बिहार में चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला प्रशासन ने कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पौधारोपण कर माँ समान प्रकृति की सेवा का संकल्प दोहराया। पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने दैनिक पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाया।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसेवा सदन में "कंटारा चैप्टर 1" के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी एवं उनकी टीम से मुलाकात कर इस फिल्म की भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिकता को दर्शाने वाली भूमिका की सराहना की ।
  • दोहा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अल-बालाघ ट्रेडिंग एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी के अध्यक्ष शेरिदा साद से मुलाकात कर द्विपक्षीय व्यापारिक सहयोग पर चर्चा की। यह भेंट भारत-कतर आर्थिक संबंधों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समारोह में भाग लेकर उनकी जयंती का सम्मानपूर्वक आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने वाल्मीकि महापुरुष के योगदान को याद कर समाज में उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस' समारोह में भाग लेकर वाल्मीकि के अमर योगदान को नमन किया। उन्होंने बताया कि श्रीराम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि का मंदिर भी निर्मित हो चुका है ।
  • बिहार में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले के प्रयास को लोकतंत्र की मर्यादा और न्यायपालिका की गरिमा पर गहरा आघात है। कांग्रेस ने कहा कि- BJP-RSS से जुड़े लोगों द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय और संविधान विरोधी है।
  • सीएम नायब सैनी ने जापान की प्रसिद्ध शिंकान सेन बुलेट ट्रेन से टोक्यो से ओसाका तक की यात्रा कर माउंट फ़ूजी के अद्भुत दृश्य का आनंद लिया। और कहा कि- यह अनुभव हरियाणा की वैश्विक स्तर पर टिकाऊ और प्रगतिशील विकास दिशा में दृष्टिकोण प्रदान करता है।
  • ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 का छठा संस्करण मुंबई में शुरू हुआ, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिरकत की। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में वैश्विक नेता, नीति निर्माता और विशेषज्ञ वित्तीय प्रौद्योगिकी के भविष्य पर मंथन कर रहे हैं।
  • कोल्ड्रिफ कफ सिरप से बच्चों की मौतों के बढ़ते मामले के बाद पंजाब सरकार ने इसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है, जबकि कई अन्य राज्यों ने भी इसे बैन कर दिया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी माना जा रहा है।



ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?