
दिल्ली को रोक पाएगा राजस्थान? भिड़ंत आज अरुण जेटली पर
-
Chhavi
- April 16, 2025
IPL 2025: आज आईपीएल 2025 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैदान हमेशा से बल्लेबाजों के लिए जन्नत रहा है। यहां की पिच फ्लैट होती है, बाउंड्री छोटी होती है, और आउटफील्ड तेज़ होता है, जिससे हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। इन दिनों दिल्ली में ओस (Dew) भी गिरती है, इसलिए टॉस बहुत अहम हो जाता है। जो टीम टॉस जीतती है, वो आमतौर पर पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा और उम्मीद है कि ये एक रोमांचक मुकाबला होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की कप्तानी में लगातार चार जीत दर्ज की थीं, लेकिन पिछले मैच में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों चौंकाने वाली हार मिली। वहीँ बात करे राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की, तो राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद निराशजनक रही, जहा राजस्थान को लगातार 3 हार का सामना करना पड़ा, फिर उसके बाद राजस्थान ने अब तक मात्रा 2 मैच अपने नाम किये है वो भी 6 मैचेस में, अभी हाल ही में अपने होम ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने RCB से हार का सामना किया, लेकिन आज राजस्थान जीत के इरादे से उतरेगी और अपनी जीत के सिलसिले को आगे ले जाने का ट्राई करेगी। बात करे दिल्ली कैपिटल्स की तो उन्होंने अभी तक मात्र एक मैच ही हारा है, और आज भी मैच जीतने की पूरी उम्मीद में मैदान पर उतरेगी।
For more articles visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (902)
- अपराध (94)
- मनोरंजन (250)
- शहर और राज्य (311)
- दुनिया (395)
- खेल (260)
- धर्म - कर्म (427)
- व्यवसाय (141)
- राजनीति (503)
- हेल्थ (147)
- महिला जगत (45)
- राजस्थान (280)
- हरियाणा (49)
- मध्य प्रदेश (37)
- उत्तर प्रदेश (154)
- दिल्ली (185)
- महाराष्ट्र (100)
- बिहार (60)
- टेक्नोलॉजी (142)
- न्यूज़ (71)
- मौसम (67)
- शिक्षा (90)
- नुस्खे (60)
- राशिफल (233)
- वीडियो (789)
- पंजाब (16)
- ट्रैवल (12)
- अन्य (24)
- जम्मू कश्मीर (3)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..