
Health Benefits of Walking : वॉक करने से शरीर रहता स्वस्थ और फिट, जानें कितने समय तक चलना चाहिए?
-
Renuka
- February 28, 2025
Health Benefits of Walking : एक स्वस्थ और फीट शरीर के लिए वॉक करना अच्छा रहता है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो, हेल्दी रहने के लिए पैदल चलना और एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। लोग अक्सर सुबह-सुबह ही टहलना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आजकल के युवा अपने शरीर को फीट रखने के लिए जिम जाते है। तो क्या आप जानते है कि हम अपने शरीर को फिट तो, वॉक करने से भी रख सकते है। आइए जानते है पैदल चलने के क्या-क्या फायदे है-

क्या है वॉक करने के फायदे-
वॉक करने के कई फायदें होते है, इससे शरीर में पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और आपकी बॉडी पूरे दिन एक्टिव रहती है। साथ ही रोजाना टहलने से तनाव, चिंता, एंजाइटी, नींद की कमी, एकाग्रता की कमी दूर होती है। टहलने का एक फायदा यह भी है कि आप इसको किसी भी उम्र में और किसी भी समय कर सकते हैं। वॉक करने से धीरे धीरे आपकी बॉडी फिट भी होती है।
रिलैक्स :- बता दें कि शाम को टहलने से आप अपनी मांसपेशियों को काम करने का मौका देते हैं, जिनका आप दिन में ज़्यादा इस्तेमाल नहीं करते हैं। इससे आपके शरीर और दिमाग को आराम मिलता है और तनाव और चिंता कम होती है। इसलिए अधिकतर वॉक शाम को करनी चहिए।
ये भी पढ़े- Black Coffee : लिवर के मरीजों के लिए लाभकारी होती है ब्लैक कॉफी, जानिए क्या वजह

रात की नींद होगी बेहतर :- यदि आपको रात को नींद नहीं आती या बहुत देर से नींद आती है तो, वॉक करने से काफी आराम मिलता है। इसलिए शाम को लंबी सैर करने से आपके शरीर को पर्याप्त आराम मिलता है, जिससे उसे तरोताजा होने में मदद मिलती है।
कमर दर्द में फायदेमंद :- आजकल बहुत से लोग पुरानी पीठ दर्द से जूझ रहे हैं, इसलिए शाम को टहलने से आपको पीठ के निचले हिस्से में तनाव और अकड़न से राहत मिल सकती है। इसलिए वॉक करना सही रहता है।
आखिर कितने समय तक चलना चाहिए?
वहीं अधिकतर लोगों को पता नहीं होता वॉक कितनी देर तक करनी चाहिए तो आइए इसके बारें में जानते है। यदि आप भी नॉर्मल वॉक करते हो, तो उसके लिए यह जानना जरूरी है कि कितने समय तक चलना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक- रोजाना कम से कम 30 मिनट तक चलें। वहीं एक्सपर्ट कहते है कि- रोजाना कम से कम आधा घंटे चलने से आपकी सेहत सही रहेगी। साथ ही यदि आपको थकान महसूस हो तो बीच-बीच में रुकें या थोड़ी देर सुस्ता लें। ऐसा करने से आपका मेटाबॉलिज़्म भी अच्छा रहेगा।

एक्सपर्ट का क्या है कहना
एक्सपर्ट्स का कहना है कि- सुबह टहलने से शारीरिक लाभ के साथ-साथ मानसिक लाभ भी होते हैं। इससे कई फायदें होते है जिसमें आत्म-सम्मान में सुधार, मनोदशा में सुधार, तनाव में कमी, चिंता में कमी, थकान में कमी, अवसाद के लक्षणों में कमी और जोखिम में कमी जैसे फायदे होते है। इसलिए आपको कम से कम 20 से 30 मिनट तक टहलने का प्रयास करना चाहिए।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1482)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (582)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (497)
- व्यवसाय (159)
- राजनीति (526)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (371)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (112)
- बिहार (84)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (82)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (290)
- वीडियो (962)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..