Dark Mode
  • day 00 month 0000
Vasundhara Raje Birthday Celebration : धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

Vasundhara Raje Birthday Celebration : धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

Vasundhara Raje Birthday Celebration : आज राजस्थान की 2 बार की मुख्यमंत्री रहीं और भाजपा की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे का जन्मदिन उनके समर्थकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रदेशभर में इस मौके पर कई तरह के आयोजन किए गए। इसी कड़ी में धौलपुर जिले में भी भाजपा जिला इकाई की ओर से राजे के जन्मदिन के मौके पर विभिन्न आयोजन किए गए।

 

Vasundhara Raje Birthday Celebration : धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

वसुंधरा राजे के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, की स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना

धौलपुर स्थित राज निवास पैलेस में इस मौके पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर धूमधाम से अपनी नेता वसुंधरा राजे का जन्मदिन मनाया और उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन पाराशर, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया, पूर्व जिला प्रमुख केशव राणा, पूर्व जिला प्रमुख धर्मपाल सिंह, धौलपुर नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष और पार्षद अकील अहमद, शैलेंद्र यादव, निशांत सिंह सहित जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Vasundhara Raje Birthday Celebration : धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

मंदिरों में किया गया रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय का जाप

वहीं इसके अलावा जिला भाजपा इकाई की ओर से जिले के मंदिरों में रुद्राभिषेक किया गया और वसुंधरा राजे के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए महामृत्युंजय का जाप किया गया।

 

ये भी पढ़ें- BJP New President : वसुंधरा राजे की वापसी तय

 

धौलपुर में हुई शादी, यहीं से लड़ा पहला विधानसभा चुनाव भी

बता दें वसुंधरा राजे की शादी धौलपुर के पूर्व राजघराने में हुई है। इस लिहाज से भी उनका धौलपुर से गहरा जुड़ाव है। इसके अलावा वसुंधरा राजे ने जब अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, तो उन्होंने 1985 में पहला विधानसभा चुनाव धौलपुर से ही लड़ा था। इसलिए भी वसुंधरा राजे धौलपुर की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं से एक खास जुड़ाव रखती हैं।

Vasundhara Raje Birthday Celebration : धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्मदिन, हुए विभिन्न आयोजन

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?