Dark Mode
  • day 00 month 0000
झारखंड मुक्ति मोर्चा का ट्विटर अकाउंट हैक, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा का ट्विटर अकाउंट हैक, सीएम हेमंत सोरेन ने दी जानकारी

झारखंड (Jharkhand) की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morcha) के आधिकारिक सोशल मीडिया (social media) प्लेटफॉर्म 'एक्स' हैंडल असामाजिक तत्वों की ओर से हैक कर लिया गया है। वहीं इसकी घटना की जानकारी झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए बताया कि- झामुमो (JMM) का एक्स हैंडल अब असामाजिक तत्वों के कब्जे में है।
जानकारी के मुताबिक- सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने झारखंड (Jharkhand) पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस मामले की तत्काल जांच करे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने एक्स हैंडल हैकिंग को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक तकनीकी अपराध नहीं, बल्कि एक साजिश है जो जनता की आवाज को दबाने की कोशिश है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने XCorpIndia को भी इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और तकनीकी सहयोग देने की अपील की है। इसी के साथ सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने विश्वास जताया कि- झारखंड पुलिस इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएगी। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने जनता से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि- दोषियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा ।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?