
Jaipur: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से खुशखबरी, शेरनी तारा ने दिया शावक को जन्म
-
Ashish
- October 14, 2024
Jaipur
जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (Nahargarh Biological Park) से खुशखबरी आई है। तारा नामक एक शेरनी ने एक शावक को जन्म दिया है। लेकिन शेरनी ने शावक की देखरेख और फीडिंग नहीं करवाई इसलिए शावक की हालत बेहद गंभीर हो गई जिस कारण उसे फिलहाल नियोनेटल केयर में रखा गया है। इस बारे में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावक का जन्म देर रात 1:15 बजे हुआ। लेकिन शेरनी ने शावक की देख रेख नहीं करने से अभी इसकी हालत ठीक नहीं है। इसलिए वन विभाग के अधिकारी और डॉक्टरों की निगरानी में इसका इलाज किया जा रहा है।
शावक को बचाने में लगे वन अधिकारी
बता दें कि शेरनी तारा के शावक बचाने के लिए वन अधिकारी और डॉक्टर की टीम काफी मेहनत कर रहे है। क्योंकि इससे पहले भी 10 अगस्त 2024 को शेरनी दुर्गा ने भी दो शावकों को जन्म दिया था.जिसमें एक मृत पैदा हुआ था तथा दूसरे की मौत की 40 घंटे बाद हो गई थी। इसी कारण इस बार बायलॉजिकल पार्क के अधिकारी इस शावक को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है.वह इसके लिए पूरी तरह से विशेष ध्यान रख रहे है।
शावक की स्थिति सामान्य
वन विभाग की टीम ने रात करीब 3:30 बजे शावक को हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। बायोलॉजिक पार्क के नियो नेटल केयर यूनिट में शावक को रखा गया है। शावक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टर व स्टाफ की ओर से गहनता से मॉनिटिरिंग की जा रही है। फिलहाल उसे वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में ही रखा जाएगा।
कौन है शेरनी तारा
शेरनी तारा का भी जन्म मई-2017 में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में ही हुआ था। शेरनी तेजिका की मौत हो चुकी है। शेर तेजस और त्रिपुर का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसके चलते ही पार्क के लायन सफारी की अकेले शेरनी तारा शान बनी हुई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (798)
- अपराध (79)
- मनोरंजन (243)
- शहर और राज्य (303)
- दुनिया (349)
- खेल (233)
- धर्म - कर्म (397)
- व्यवसाय (133)
- राजनीति (456)
- हेल्थ (140)
- महिला जगत (43)
- राजस्थान (252)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (31)
- उत्तर प्रदेश (143)
- दिल्ली (173)
- महाराष्ट्र (97)
- बिहार (54)
- टेक्नोलॉजी (139)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (66)
- शिक्षा (87)
- नुस्खे (54)
- राशिफल (212)
- वीडियो (690)
- पंजाब (15)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (20)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..