Dark Mode
  • day 00 month 0000
मोकामा से फिर लड़ूंगा चुनाव, RJD को नहीं मिलेगी 15 सीटें, जेल से रिहा हुए अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

मोकामा से फिर लड़ूंगा चुनाव, RJD को नहीं मिलेगी 15 सीटें, जेल से रिहा हुए अनंत सिंह का बड़ा ऐलान

अनंत सिंह रिहा होते ही बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह (Anant Singh) ने जेल से रिहा होने के बाद बड़ा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि वे 2025 में होने वाले बिहार चुनाव 2025 में मोकामा विधायक के लिए फिर से चुनाव लड़ेंगे। इस बार वे नीतीश कुमार की(Nitish Kumar) पार्टी जेडीयू से मैदान में उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और RJD पर जमकर निशाना साधा।

 

अनंत सिंह का ऐलान सामने आते ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाया। मोकामा में पटाखे फूटे, मिठाइयां बांटी गईं और गुलाल उड़ाया गया। उन्होंने कहा कि अबकी बार भी जनता का भरोसा सिर्फ अनंत सिंह पर है और वो फिर से मोकामा विधायक बनकर लौटेंगे। बिहार चुनाव 2025 को लेकर उन्होंने कहा कि जनता विकास चाहती है, और RJD व तेजस्वी यादव  (Tejashwi Yadav) सिर्फ वादे करते हैं, काम नहीं करते।

 

जानकारी के मुताबिक अनंत सिंह रिहा हुए तो उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि जो भी हमारे सामने चुनाव लड़ेगा, उसकी जमानत ज़ब्त करवा देंगे। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को उन्होंने अनुभवहीन और कमजोर नेता बताया। RJD को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी अब पूरी तरह कमजोर हो चुकी है और बिहार चुनाव 2025 में 15 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

 

जब उनसे पूछा गया कि वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, तो अनंत सिंह का ऐलान था कि वे JDU के टिकट पर मैदान में उतरेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी जोड़ा कि अब तक नीतीश कुमार से कोई बातचीत नहीं हुई है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि उन्हें पार्टी का समर्थन मिलेगा। मोकामा, बिहार चुनाव 2025, और जनता की भावनाओं का जिक्र करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि जनता हमारे साथ है और रहेगी।

 

अनंत सिंह रिहा होने के बाद लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि चाहे तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav) सामने हों या RJD, इस बार भी जीत उनकी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव 2025 के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे और अगले 25 साल तक वही राज्य की कमान संभालेंगे। इस दौरान अनंत सिंह का ऐलान चर्चा में रहा कि वे खुद को मोकामा विधायक के रूप में ही देखना चाहते हैं।

 

जेल से रिहा हुए अनंत सिंह (Anant Singh) को लेकर जानकारी मिली है कि वे सोनू-मोनू गोलीकांड के मामले में जनवरी 2025 से बेउर जेल में बंद थे। यह केस पंचमहला थाना में दर्ज था। लेकिन अब अनंत सिंह रिहा होकर पूरी तरह सक्रिय राजनीति में वापसी कर चुके हैं। उनका पूरा ध्यान बिहार चुनाव 2025, मोकामा, और जनता के विश्वास पर टिका है। चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि चुनाव में सामने कौन है ,प्रशांत किशोर जैसे चेहरे भी मैदान में हों, फिर भी जीत उनकी ही होगी। उन्होंने दोहराया कि तेजस्वी यादव सिर्फ भाषण देना जानते हैं, लेकिन जमीन पर काम करने में फेल रहे हैं। RJD और बिहार चुनाव 2025 में उनकी भूमिका को जनता नकार चुकी है।

 

अनंत सिंह रिहा, मोकामा विधायक, तेजस्वी यादव, RJD, बिहार चुनाव 2025, और चुनाव लड़ने का ऐलान जैसे मुद्दों के साथ अब पूरा फोकस इस बात पर है कि क्या JDU से उन्हें टिकट मिलेगा और वे कितनी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। एक बात तय है कि मोकामा की राजनीति में फिर से अनंत सिंह की दमदार एंट्री हो चुकी है।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?