
नींद पूरी होने के बाद भी थकान क्यों? कहीं आप भी कर रहे हैं ये गलती
-
Manjushree
- August 7, 2025
नींद पूरी होने के बाद भी थकान क्यों ? जानिए वजह
दिनभर काम करके रात में नींद तो अच्छी आ जाती है पर सोकर उठने के बाद थकान दूर हुई क्या ? रोज रात को अच्छी नींद लेने के बाद भी आप दिनभर खुद को थका-थका और कमजोर महसूस करते हैं क्या? लेकिन अक्सर लोंगो को लगता है कि थकान के पीछे नींद की कमी हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ यही एक कारण हो। कभी-कभी दिनभर नींद पूरी होने पर भी थकावट और सुस्ती रहती है। अगर आप भी इन समस्या से परेशान हैं, तो आपको इसके पीछे के कारणों को जनना जरुरी है।
गलत खानपान की आदतें
अक्सर हम जब दिनभर काम के बाद घर आते है तो भूख जोरो से लगती है, हमारे सामने गर्मागर्म भोजन परोसा जाता है, पेटभर कर भोजन करते हैं। लेकिन ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। इससे नींद में भी खलल पड़ता है और अगली सुबह शरीर में नींद के बाद थकान महसूस होने लगती है। ज्यादा तला-भुना या मीठा खाना भी ऊर्जा की कमी का कारण बन सकता है। ऐसे में रात के खाने को हल्का और पोषक भोजन खाएं। भोजन में सलाद का जरूर प्रयोग करें। सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन कर लें ताकि भोजन के पचने की प्रक्रिया पूरी हो सके।
पानी की कमी
दिनभर काम में व्यस्त होने के कारण हम पानी पीना ही भूल जाते है। पानी कम पीने की आदत आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है। शरीर में पानी की कमी के कारण भी नींद के बाद थकान महसूस हो सकती है। गर्मियों में यह समस्या काफी आम है। डिहाइड्रेशन की वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिसके कारण शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन ठीक से नहीं पहुंच पाता है। डिहाइड्रेशन से आपका शरीर कमजोर और थका हुआ महसूस करता है। अलार्म लगा लें हर एक घंटे में एक गिलास तो जरूर पियें। ध्यान रहें भोजन करते समय पानी न पियें। आधे घंटे पहले या आधे घंटे बाद ही पियें।
सोने से पहले स्क्रीन पर समय बिताना
सोने से पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी पर अधिक समय बिताने से आपकी स्लीप क्वालिटी कम होती जाती है। स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपकी स्लीप साइकल को बिगाड़ देती है, जिससे आप पर्याप्त और गहरी नींद में नहीं सो पाते। इस वजह से सुबह उठने पर नींद के बाद शरीर थका हुआ महसूस करता है। कोशिश करें सोने के एक घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप या टीवी न देखें।
तनाव और मानसिक थकान
थकान का कारण सिर्फ शारीरिक स्तर पर ही नहीं, बल्कि कई बार मानसिक तनाव की वजह से भी नींद पूरी होने पर भी थकावट महसूस होती है। तनाव और घबराहट के कारण भी शरीर थका हुआ महसूस करता है। ऐसा कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने की वजह से होता है। इससे बचने के लिए डीप ब्रीदिंग, ध्यान (मेडिटेशन) और सूर्य नमस्कार योग आदि की मदद से तनाव दूर कर सकते हैं।
कैफीन का सेवन अधिक मात्रा में
काम के बोझ के कारण बहुत से लोग दिनभर चाय या कॉफी पीते रहते हैं। रात को सोने से पहले कैफीन का सेवन नींद में बाधा डालता है। इससे आपका शरीर पूरी तरह से आराम नहीं कर पाता। कैफीन शरीर में उत्तेजना बढ़ता है। शरीर की सामान्य स्थिति में बदलाव से नींद बिगड़ जाती है। शाम के बाद कैफीन से परहेज करें, कैफीन की जगह हर्बल चाय या ग्रीन टी का सेवन करें।
सोने का समय एक ही हो
अगर आप हर दिन अलग-अलग समय पर सोते हैं, तो आपकी बॉडी क्लॉक असंतुलित हो जाती है। इससे स्लीप क्वालिटी प्रभावित होती है और आप सुबह उठने के बाद नींद पूरी होने पर भी थकावट महसूस करते हैं।
फिजिकल इनएक्टिविटी होना
एक्सरसाइज न करने और दिन का ज्यादा समय एक जगह बैठे-बैठ करने से भी थकान महसूस हो सकती है। ऑफिस में फिजिकली एक्टिव न होने की वजह से मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ने लगता है। इसलिए रोज कम से कम 30 मिनट की वॉक करें, स्ट्रेचिंग करें या कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Frequently Asked Questions
Q1: नींद पूरी होने के बाद भी शरीर थका हुआ क्यों महसूस होता है?
Ans. नींद पूरी होने के बाद भी शरीर थका हुआ महसूस होता है तो इसके पीछे कई कारण हैं-गलत खानपान की आदतें, पानी की कमी, सोने से पहले स्क्रीन पर समय बिताना, तनाव और मानसिक थकान, कैफीन का सेवन अधिक मात्रा में, सोने का समय एक ही हो।
Q2: क्या अधिक देर तक सोना भी थकान का कारण बन सकता है?
Ans. हाँ, अधिक देर तक सोना भी थकान का कारण बन सकता है। पर्याप्त नींद के लिए 7-8 घंटे सोना जरुरी है।
Q3: थकान महसूस होने पर क्या करना चाहिए?
Ans. थकान महसूस होने पर अपनी दिनचर्या और खान-पान में सुधर करना चाहिए।
Q4: रात को बार-बार नींद खुलना थकान की वजह बन सकता है?
Ans. बार-बार नींद खुलना यानी भोजन ज्यादा गरिष्ठ है या फिर कोई मानसिक तनाव कारण हो सकता है।
Q5: नींद पूरी होने के बाद भी माइग्रेन या सिरदर्द क्यों होता है?
Ans. माइग्रेन या सिरदर्द का कारण नींद का पूरा होना ही नहीं है, बल्कि पाचन क्रिया का सुचारु रूप से न होना, खान-पान में आँतों में चिपकने वाला अनाज का सेवन करना, जैसे -मैदा से बनी चीजें, एसिटिक भोजन का सेवन ज्यादा करना।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1879)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (776)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (569)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (543)
- हेल्थ (177)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (448)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (207)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (148)
- टेक्नोलॉजी (173)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (73)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..