Dark Mode
  • day 00 month 0000
क्या आपकी भी रात में खुल जाती है नींद, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

क्या आपकी भी रात में खुल जाती है नींद, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक है, साथ ही रात की नींद लेना बहुत जरुरी होता है। हर व्यक्ति को रोजाना 7 से 8 घंटे नींद लेना सही रहता है, यदि कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता तो, इसका सीधा असर मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। बिना बाधा रात की नींद लेने से सेहतमंद रह सकते हैं। लेकिन अक्सर कई लोग रात में किसी कारण से जाग जाते हैं। इस तरह के नींद खुलना कोई चिंता की बात नहीं है लेकिन अगर रोजाना रात में एक ही समय पर आपकी आंख खुलती है तो इसकी कुछ वजह हो सकती है। वहीं की लोग तो रात में फिक्स समय पर जागते है तो कोई अलग-अलग समय पर उठते है।

 

 

क्या आपकी भी रात में खुल जाती है नींद, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

हर मनुष्य के लिए रात की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। वहीं अगर रात में नींद खुल जाए तो वह एक समस्या बन जाती है। अगर हम आसान शब्दों में समझें, तो मान लीजिए कि कोई व्यक्ति गहरी नींद में सो रहा है और रात में 2-3 बजे रोजाना अपने आप ही उसकी नींद खुल जाए। जो कि आम बात नहीं है, तो आइए जानते है क्या है इसकी वजह


रात में नींद टूटने कारण

 

क्या आपकी भी रात में खुल जाती है नींद, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

वहीं मनोचिकित्सक के मुताबिक- रात में सोते समय नींद खुलने के कई कारण हो सकते हैं। बता दें कि डिप्रेशन के कारण नींद की कई समस्याएं हो सकती हैं। इस स्थिति में कई लोगों को सोने में कठिनाई, सोते रहने में कठिनाई या सामान्य लोगों के मुकाबले पहले जागने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा लोग नींद खुलने की एक वजह इंसोमनिया की समस्या मान लेते हैं। लेकिन इंसोमनिया में नींद ही नहीं आती है, वहीं रोजाना एक ही समय पर नींद खुलने की समस्या में आपको दोबारा नींद आ जाती है। अगर व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार है, तो उसे सुबह के समय जल्दी उठ जाने की परेशानी हो सकती है। कई शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन शरीर की नेचुरल सर्कैडियन लय यानी प्राकर्तिक घड़ी को बदल देता है।

 

ये भी पढ़े- Health : भूख ना लगना हो सकता है बीमारी का संकेत, कैसे करें पहचान


अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

 

 

क्या आपकी भी रात में खुल जाती है नींद, तो अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये टिप्स

किताबें पढ़ें :- कभी-भी ऑफिस वर्क, डेडलाइन को अपने ऊपर हावी न होने दें। वहीं ऑफिस से आने के बाद किताबें पढ़ने की आदत डालें और सोने के 1-2 घंटे पहले किताबें पढ़ें। जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।


गाने सुनिए :- प्रेरणादायी या हल्की-फुल्की कहानियां हमारे दिल और दिमाग दोनों को रिलैक्स कर देती हैं। वहीं सोने से पहले अपने पसंदीदा गाने सुने, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते है।


गर्म दूध पीकर सोए :- सोने से पहले गर्म दूध का सेवन बढ़िया होता है। साथ ही मसल्स को आराम देने और स्ट्रेस दूर करने में सहायक मैग्नीशियम को भी लिया जा सकता है। वहीं काजू, बादाम आदि में मैग्नीशियम पाया जाता है। यदि सोने से 1-2 घंटे पहले स्नान की आदत है, तो पानी में मैग्नीशियम फ्लैक्स को मिलाया जा सकता है।


शरीर की मालिश :- बता दें कि मालिश से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है, जो कि बॉडी को रिलैक्स करता है। किसी भी प्रकार के दर्द, डिप्रेशन और चिंता को खत्म कर नींद लाता है। साथ ही डिप्रेशन से मुक्त करने के लिए ऑयल को बॉडी पर अप्लाई किया जा सकता है।


धुम्रपान न करें :- रात को सोते समय धुम्रपान न करें, बता दें कि निकोटीन एक उत्तेजक पदार्थ है। धूम्रपान करने वालों को नींद आने में अधिक समय लगता है, वे बार-बार उठते हैं, और अक्सर उनकी नींद बाधित होती है।

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?