
'मॉस्को पर हमला?' ट्रंप-जेलेंस्की की गुप्त बैठक से रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़
-
Chhavi
- July 16, 2025
रूस-यूक्रेन युद्ध अब और खतरनाक मोड़ लेता नजर आ रहा है। अब तक युद्ध रोकने की बात करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इस टकराव को और उग्र बनाने की रणनीति बना रहे हैं। ट्रंप और जेलेंस्की की सीक्रेट मीटिंग में जो बातें सामने आईं हैं, उनसे साफ हो गया है कि रूस के खिलाफ अब एक नया और बड़ा प्लान तैयार हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने 4 जुलाई 2025 को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बंद कमरे में मुलाकात की और पूछा — "अगर हम आपको सही हथियार दें तो क्या आप मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग पर हमला कर सकते हैं?" इस सवाल के जवाब में जेलेंस्की ने हां में सिर हिलाया और कहा कि अगर हथियार मिलें तो यूक्रेन ऐसा करने के लिए तैयार है।
इस बैठक का खुलासा होने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय चिंता और बढ़ गई है। ट्रंप का मानना है कि अगर रूस के भीतर, खासकर मॉस्को जैसे बड़े शहरों में हमला किया जाए तो इससे क्रेमलिन पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ेगा और उसे बातचीत की मेज पर लाना मजबूरी हो जाएगी। लेकिन क्या अमेरिका वास्तव में यूक्रेन को इतने शक्तिशाली और लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार देगा? इस पर अब भी संशय बना हुआ है।
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट कहती है कि ट्रंप और जेलेंस्की की गुप्त बातचीत अब सिर्फ रणनीतिक चर्चा नहीं रही, बल्कि यह एक नई सोच को दर्शाती है — रूस पर सीधा और आक्रामक हमला करने की सोच। पश्चिमी देशों में भी अब यह भावना जोर पकड़ रही है कि जब तक रूस को उसके ही घर में झटका नहीं दिया जाएगा, तब तक वह पीछे नहीं हटेगा।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन को मॉस्को तक हमला करने की क्षमता देने की मांग अब ज़ोर पकड़ रही है। रूस-यूक्रेन युद्ध का यह नया अध्याय पूरी दुनिया के लिए खतरनाक संकेत है। अगर यह रणनीति लागू होती है तो यह टकराव सिर्फ सीमा पर नहीं, बल्कि रूस के दिल तक पहुंच सकता है। इस सीक्रेट मीटिंग ने बता दिया है कि ट्रंप और जेलेंस्की की जोड़ी अब पीछे हटने के मूड में नहीं है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1746)
- अपराध (131)
- मनोरंजन (284)
- शहर और राज्य (336)
- दुनिया (729)
- खेल (349)
- धर्म - कर्म (536)
- व्यवसाय (165)
- राजनीति (536)
- हेल्थ (167)
- महिला जगत (48)
- राजस्थान (417)
- हरियाणा (55)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (191)
- दिल्ली (217)
- महाराष्ट्र (138)
- बिहार (116)
- टेक्नोलॉजी (168)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (90)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (321)
- वीडियो (1033)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (68)
- उत्तराखंड (1)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (0)
- गुजरात (2)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..