
RAW से डरा पाक, कहा- भारत घर में घुस कर मार रहा है
-
Ashish
- January 3, 2025
पाकिस्तान में हमेशा भारत के नाम का खौफ रहता है। इस बार उसने खुद इस बात को स्वीकार किया है। दरअसल, पाक विदेश मंत्रालय ने अपने देश में आतंकियों के खिलाफ भारत के अभियान पर चिंता जताई है। पाक ने कहा कि भारत अपनी सीमा के बाहर आतंकियों को खत्म करने के लिए अभियान चला रहा है।
रॉ से डरा पाक
पाक ने ये आरोप एक अमेरिकी अखबार की के बाद लगाए हैं। रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि भारत ने पाकिस्तान के भीतर ऐसे लोगों की हत्या का आदेश दिया है, जिन्हें वह अपने राष्ट्रीय हितों के लिए खतरा मानता है। अमेरिकी अखबार के अनुसार भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) 2021 से पाकिस्तान में आतंकियों से निपट रही है।
ये भी पढ़े:- पीओके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
कई आतंकियों से निपटने की बात
आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी तरह के दावे किए थे, जिसमें कहा गया था कि भारत सरकार ने विदेश में रह रहे कथित आतंकियों को खत्म करने की व्यापक रणनीति के तहत पाकिस्तान में कम से कम 20 लोगों की हत्या का आदेश दिया था।
मुमताज जेहरा ने क्या कहा? इस्लामाबाद के एक साप्ताहिक समाचार में विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने इन कार्रवाइयों की निंदा की और कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ भारत का अभियान पाकिस्तान से बाहर भी फैल चुका है। उन्होंने कहा कि इन कार्रवाइयों ने न केवल पाकिस्तान बल्कि दुनिया के कई देशों में चिंता पैदा कर दी है।
वाशिंगटन पोस्ट ने क्या कहा
अमेरिकी अखबार ने दावा किया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ गुप्त हत्याएं कर रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसी कार्रवाइयों को सरकार का समर्थन प्राप्त है। हालांकि भारत पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुका है और कह चुका है कि इस बारे में आज तक कोई सबूत पेश नहीं किया गया है। चीन को भी जवाब दिया गया राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंताओं का जवाब देते हुए बलूच ने यह भी कहा कि पाकिस्तान किसी भी आंतरिक या बाहरी खतरे के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..