
17 June 2025 : राजस्थान की आज की टॉप 11 खबरें
-
Renuka
- June 17, 2025
- जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने डीग के पूँछरी का लौठा में जल स्रोतों का निरीक्षण कर संरक्षण व सफाई के निर्देश दिए और वन्दे गंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया। इस दौरान जल स्वावलंबन और नशामुक्ति पर अधिकारियों की बैठक भी आयोजित हुई।
- केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वंदे गंगा जल संरक्षण पखवाड़े में जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लालूप्रसाद यादव पर बाबा साहब आंबेडकर की मूर्ति विवाद को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
- डीग जिले में भारतीय किसान यूनियन की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की जिला कार्यकारिणी गठित की गई और किसान एकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- श्रीगंगानगर के करणपुर विधायक रूपिंद्र सिंह ने गंगनहर जल संकट को लेकर धरना स्थल पहुंचकर किसानों के साथ एकजुटता दिखाई और महाराजा गंगासिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गंगनहर में जल आपूर्ति घटने से नरमा, गन्ना व बागवानी की फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।
- बीकानेर में जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में सुरपुरा ग्रामवासियों ने बिजली संकट को लेकर JVNL अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि 7 दिन में समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने पीने के पानी और सिंचाई की गंभीर समस्या जताई।
- तिजारा क्षेत्र में साईरामजी महाराज मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने कलश उठाए और बच्चे झंडे लेकर जयकारे लगाते चले।वहीं 17 जून को मंदिर प्रांगण में रागनी प्रतियोगिता और देशी घी भंडारे का आयोजन किया गया।
- डीग में जिला कलेक्टर उत्सव कौशल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं, जल संरक्षण, योग दिवस और स्वच्छता अभियानों की प्रगति पर चर्चा कर अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । उन्होंने जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया।
- भिवाड़ी SP ज्येष्ठा के निर्देशन में थाना चौपानकी और स्पेशल टीमों ने विवाह समारोह में 14.50 लाख की लूट का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 10.50 लाख रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद की।
- बारां के शाहाबाद में "वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान" के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग ने कई मार्गों पर पौधरोपण एवं गड्ढे खोदकर पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रयास किए। अधिशाषी अभियंता हरिप्रसाद मीना ने ग्रामीणों से पौधों की देखभाल और जल संरचनाओं के रखरखाव की अपील की।
- केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर फोन टैपिंग और जातीय जनगणना मामले में लगाए आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण का सुझाव दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय सम्मान को पूरे भारत का गौरव बताया। साथ ही, जोधपुर में अपने निवास पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत किया।
- डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने खैरथल-तिजारा में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन की भागीदारी बढ़ाने और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने दुर्लभ नाथ मंदिर में जोहड़ की सफाई और वृक्षारोपण कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारी और आमजन भी मौजूद रहे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%