Dark Mode
  • day 00 month 0000
एयर इंडिया के एक और विमान के इंजन में खराबी, हुई आपात लैंडिंग

एयर इंडिया के एक और विमान के इंजन में खराबी, हुई आपात लैंडिंग

सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को मंगलवार को सुबह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में विमान से उतरना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि विमान के बाएं इंजन में कुछ दिक्कत आ गई थी।


एयर इंडिया विमान की घटना 17 जून मंगलवार की है जब फ्लाइट AI180, बोइंग 777-200LR, कोलकाता में 12:45 बजे उतरी और इसे 2:00 बजे मुंबई के लिए रवाना होना था। हालांकि, अपने निर्धारित ठहराव के दौरान, विमान के बाएं इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला, जिससे इसकी आगे की यात्रा में देरी हुई। सुबह करीब 5:20 बजे, विमान में एक घोषणा की गई जिसमें सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया।


सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि फ्लाइट की आपात लैंडिंग सुरक्षा को लेकर की गई है। इंजन में खराबी की वजह से विमान को ठीक करने में समय लगेगा। इसलिए लैंडिंग जरूरी थी। एयरलाइन के कर्मचारी खराब इंजन का निरीक्षण कर रहे हैं।


इससे पहले, हांगकांग-दिल्ली के प्लेन में गड़बड़ी भी आई थी। यह फ्लाइट हांगकांग से दिल्ली जा रही थी। यह एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था। उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट को कुछ तकनीकी गड़बड़ी का शक हुआ। इसलिए वापस हांगकांग में फ्लाइट डाइवर्ट किया गया। फ्लाइट हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे (स्थानीय समय) रवाना हुई थी। इसे दोपहर 12.20 बजे IST पर दिल्ली पहुंचना था।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?