Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 18 जून की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 18 जून की देश की प्रमुख खबरें

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुदुचेरी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि 'विकसित भारत' अब सिर्फ सपना नहीं, बल्कि ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के जरिए एक तय मंज़िल है। उन्होंने बताया कि कैसे नालंदा और तक्षशिला जैसे प्राचीन ज्ञान केंद्रों को आक्रमणों ने नष्ट किया, लेकिन अब बीते दस वर्षों में भारत अपनी सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत को फिर से मजबूत कर रहा है।

 

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 33 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 17 जन औषधि केंद्रों के लोकार्पण के साथ नई स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि ये पहल पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी सोच का साकार रूप है। रेखा गुप्ता ने इसे दिल्लीवासियों के लिए सस्ती व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में बड़ा कदम बताया।

 

  • भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय को बड़ी संख्या में ओबीसी आरक्षण में शामिल कर वोटबैंक की राजनीति की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछड़ा वर्ग आयोग ने जब 91 में से 73 जातियों पर सवाल उठाया, तब कांग्रेस क्या जवाब देगी? त्रिवेदी बोले, ये कोशिश साफ दिखाती है कि पिछड़े वर्ग का हक छीना जा रहा है।

 

  • दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने मेलबर्न स्थित मोनाश यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट ऑफ रेलवे टेक्नोलॉजी (IRT) के साथ एक MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य मेट्रो रेल क्षेत्र में उन्नत ऑटोमेशन और ट्रैक मेंटेनेंस जैसे विषयों पर संयुक्त शोध करना है। इस समझौते के तहत DMRC और मोनाश यूनिवर्सिटी के बीच एक्सचेंज प्रोग्राम भी चलाए जाएंगे

 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछली यात्राओं के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाएं और मजबूत हों। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ठहराव, भोजन, शौचालय, मेडिकल कैंप, हेल्पलाइन नंबर और डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम सुनिश्चित किया जाए।

 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों की 9 साल से लंबित पदोन्नति के मुद्दे का समाधान करने की घोषणा की। SC-ST सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पदोन्नति से करीब 2 लाख पद रिक्त होंगे, जिससे सरकारी नौकरियों में नई भर्तियों की संभावनाएं बढ़ेंगी।

 

  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हरियाणा के मानेसर में देश के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया, जो 45 एकड़ में फैला है और 4.5 लाख वाहनों की ढुलाई की क्षमता रखता है। मंत्री ने बताया कि सरकार के मल्टीमॉडल नेटवर्क विजन के तहत 108 ऐसे टर्मिनल तैयार हो चुके हैं और जल्द सेवा में आएंगे। यह कदम भारत के लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को नई रफ्तार देगा।

 

  • समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर सरकार का बिजली बिल बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूर हो गया, तो आम लोगों के लिए मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लगातार बढ़ावा दे रही है

 

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवहन विभाग के लिए 48 नई सरकारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन RTO और फ्लाइंग स्टाफ को मिलेंगे, जो सड़क हादसों को कम करने और समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। सीएम ने कहा कि ये पहल जनहित में एक अहम कदम है।

 

  • हैदराबाद में बस किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ बस भवन पर प्रदर्शन कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एक प्रदर्शनकारी ने बताया कि कॉलेज और स्कूल के छात्र किराया बढ़ने से परेशान हैं और कल ज्ञापन देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। ABVP ने चेतावनी दी है कि जब तक किराया कम नहीं किया जाता, विरोध जारी रहेगा।

 

  • गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पोर्वोरिम के कौटिल्य लेखा भवन में Mineral Exploration in Goa: Challenges, Opportunities & the Way Forward कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में खनिज मंत्रालय, NMET, GSI और MECL की सहभागिता रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-नीलामी, डंप नीति और वैज्ञानिक अन्वेषण जैसे प्रयासों से गोवा में पारदर्शी, जिम्मेदार और सतत खनन युग की शुरुआत हो रही है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?