
पढ़िए आज 17 जून की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- June 17, 2025
- साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडूलाइड्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मैकारियोस III' से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों की क्षमताओं, संस्कृति और 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना का सम्मान बताया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत-साइप्रस की दोस्ती और साझा मूल्यों को समर्पित किया।
- गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों और आपदा प्रतिक्रिया बलों के सम्मेलन में कहा कि अब हर साल इंटरस्टेट मॉक ड्रिल आयोजित करने की योजना है, जिसके लिए राज्यों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया को आपदा राहत तकनीक से जोड़ने की भी बात कही और सभी राज्यों से इस पर मंथन शुरू करने का आग्रह किया।
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अगास्साइम, सेंट आंद्रे विधानसभा क्षेत्र में 'हर घर नल से जल' परियोजना का उद्घाटन किया। जल जीवन मिशन के तहत बनी इस परियोजना में 2000 घन मीटर ग्राउंड लेवल रिजर्वायर और 650 घन मीटर ओवरहेड टैंक शामिल हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण घरों तक पाइपलाइन से शुद्ध जल पहुंचाना है।
- चंडीगढ़ में बीजेपी सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की बैठक हुई । इसमें हरियाणा और चंडीगढ़ की क्षेत्रीय व राष्ट्रीय पार्टियों जैसे बीजेपी, कांग्रेस, जेजेपी, बीएसपी, इंडियन नेशनल लोकदल और पूर्व मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया है। बैठक में एक साथ चुनाव कराने को लेकर विभिन्न सुझाव और विचार रखे जा रहे हैं।
- तेजस्वी यादव ने बिहार में प्रशासनिक अराजकता पर निशाना साधते हुए कहा की 'अचेतन मुख्यमंत्री' और DK Tax जैसे कारणों से अधिकारी अब जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसर नमस्कार तक नहीं करते और राज्य में भ्रष्टाचार, लापरवाही और जवाबदेही का अभाव चरम पर है।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली के विकास के हर कदम पर केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। उनकी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर उन्होंने केंद्र के 11 साल पूरे होने की भी सराहना की और दोनों सरकारों के बीच मजबूत तालमेल की बात कही।
- कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि ओडिशा में अस्पतालों की हालत बदतर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और योजनाएं फेल हो रही हैं, फिर भी BJP सरकार 12 से 20 जून तक उत्सव मना रही है, जिसका समापन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। कांग्रेस ने कहा कि यह उत्सव जनता की तकलीफों का अपमान है।
- तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में राज्य शिक्षा विभाग ने कई एनजीओ के साथ समझौता किया है। इन MoUs के तहत एनजीओ सरकारी स्कूलों के छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराएंगे। यह कदम स्कूलों की शिक्षण गुणवत्ता और अधिगम परिणाम बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
- पटना में आयोजित अंतर्देशीय जल परिवहन (IWT) कार्यशाला पर बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने खुशी जताई और कहा कि पटना में एक बड़ा जलमार्ग हब बनना गौरव की बात है, जो काशी से हल्दिया तक यात्री, कार्गो और मरम्मत सेवाओं को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि यह मांग पहले की गई थी, जिसे मंत्री ने स्वीकार किया
- हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि हाल ही में पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के बड़े अस्पतालों का दौरा करने का निर्देश दिया था, ताकि कोविड मरीजों के लिए तैयारी सुनिश्चित हो सके। इसी सिलसिले में वे गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अस्पताल पूरी तरह तैयार है।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पालघर में आयोजित बांस वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का मजबूत संदेश दिया। इस विशेष अभियान के तहत पालघर से मुंबई तक एक करोड़ बांस के पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। तेज बारिश के बीच खुद पौधा लगाकर फडणवीस ने न सिर्फ लोगों को प्रेरित किया, बल्कि हरियाली बढ़ाने के इस संकल्प को जन आंदोलन बनाने का आह्वान भी किया।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1491)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (328)
- धर्म - कर्म (499)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (527)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (377)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (157)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (967)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%