
इजरायल-ईरान जंग में डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी, खाली करो तेहरान
-
Manjushree
- June 17, 2025
इजरायल-ईरान युद्ध और गहरा होता जा रहा है। दोनों देशों के बीच 5वें दिन भी संघर्ष जारी है। इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी जी7 यात्रा को बीच में ही छोड़कर वाशिंगटन लौट आए, जिसकी पुष्टि व्हाइट हाउस से की गई है।
मध्य पूर्व संकट के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की और चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को ईरान की राजधानी तेहरान को खाली कर देना चाहिए। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान का न्यूक्लियर डील साइन न करने का फैसला किसी मूर्खता से कम नहीं है।
कनाडा में चल रहे जी7 शिखर सम्मेलन के बीच ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, 'ईरान को समझौते पर साइन कर देना चाहिए था जिस पर मैंने कहा था। कितना दुखद और मानव जीवन की बर्बादी! मैं साफ शब्दों में कहूं तो ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए। मैंने बार-बार कहा है कि सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।
( @realDonaldTrump - Truth Social Post )
— Donald J. Trump 🇺🇸 TRUTH POSTS (@TruthTrumpPosts) June 16, 2025
( Donald J. Trump - Jun 16, 2025, 6:30 PM ET )
Iran should have signed the “deal” I told them to sign. What a shame, and waste of human life. Simply stated, IRAN CAN NOT HAVE A NUCLEAR WEAPON. I said it over and over again! Everyone… pic.twitter.com/aELwzzEaO8
ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अपने रुख को दोहराते हुए लिखा, 'अमेरिका फर्स्ट का मतलब कई महान चीजों से है, जिसमें यह तथ्य शामिल है कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में दावा किया था कि इजरायल-ईरान के बीच युद्ध रोकवाने के लिए जल्द समझौता संभव है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि जिस तरह उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के जरिए तनाव कम किया था, उसी तरह वह इजरायल और ईरान को भी बातचीत की मेज पर ला सकते हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 'मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के माध्यम से समझदारी और स्थिरता लाई। दो शानदार नेताओं के साथ बातचीत से एक बड़ा टकराव टल गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (291)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..