
10 अगस्त 2025 आज का राशिफल: कैसा रहेगा ग्रहों की चाल का दिनभर पर प्रभाव
-
Manjushree
- August 10, 2025
जानिए आज किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
आज का राशिफल 10 अगस्त 2025, दिन रविवार (Sunday)। दैनिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल हर दिन हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में असर डालती है। कभी ये सितारे तरक्की के रास्ते खोलते हैं, तो कभी हमें सतर्क करते हैं। रविवार के राशिफल में भाग्यशाली राशियाँ आज मिथुन और वृश्चिक राशि का आज का दिन अच्छा रहेगा। आइए जानें दैनिक राशिफल में 10 अगस्त 2025 को राशि अनुसार भविष्यफल कैसा रहेगा -
मेष (Aries) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मेष राशि के आज आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मी दोनों का सहयोग मिलेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें, रिश्तों में दूरी आ सकती है।
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में वृषभ राशि को पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को किसी पुराने निवेश से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। अगर प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद चल रहे थे तो किसी महिला मित्र के सहयोग से स्थिति बेहतर हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मिथुन राशि को नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जुड़े काम करने वालों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें।
कर्क (Cancer) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कर्क राशि को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों की सक्रियता देखने को मिलेगी। इसलिए अपना काम स्वयं करें, मान-सम्मान बढ़ेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति में कुछ सुधार होगा। थकावट और सिरदर्द की संभावना।
सिंह (Leo) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में सिंह राशि को भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आपके लाइफ पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। जोखिम भरे कार्यों और निवेश से दूर रहना होगा। आलस्य से बचें, नहीं तो अवसर हाथ से निकल सकता है। व्यापारियों को अपने पार्टनर के साथ समस्याएं हो सकती हैं। यात्रा से लाभ संभव है।
कन्या (Virgo) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कन्या राशि को शोध, अध्ययन या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज के माहौल को अच्छा बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है।
तुला (Libra) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में तुला राशि का सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश को लेकर समस्याएं मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने कारण आप वाहन खरीदने में असमर्थ हो सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता बढ़ सकती है।
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में वृश्चिक राशि को निवेश से लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या प्रमोशन जैसी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ धन मिल सकता है। किसी खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, उनके प्रयासों की सराहना होगी। मानसिक तनाव हो सकता है, निर्णय सोच-समझकर लें।
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में धनु राशि का शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग। कार्यक्षेत्र में बॉस से उचित संपर्क बनाए रखें। न बहुत करीबी और न बहुत दूरी आपके लिए लाभदायक होगी। घर-परिवार से जुड़ी कोई परेशानी आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। मित्रों से अनबन की संभावना है।
मकर (Capricorn) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मकर राशि को करियर में तरक्की के संकेत हैं। व्यवसाय बढ़ाने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है।
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में कुंभ राशि का दिन रचनात्मक रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। वाणी में संयम रखें, वाद-विवाद हो सकता है।धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
मीन (Pisces) आज का राशिफल
रविवार के राशिफल में मीन राशि को मानसिक शांति मिलेगी। आपको बिना पूर्ण योजना के अपनी बातों का रखने से बचना होगा। कुछ लोग आपके काम में कमियां निकाल सकते हैं, जिस कारण आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1884)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (305)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (778)
- खेल (360)
- धर्म - कर्म (571)
- व्यवसाय (169)
- राजनीति (544)
- हेल्थ (178)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (449)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (54)
- उत्तर प्रदेश (208)
- दिल्ली (227)
- महाराष्ट्र (150)
- बिहार (149)
- टेक्नोलॉजी (174)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (95)
- शिक्षा (107)
- नुस्खे (74)
- राशिफल (346)
- वीडियो (1043)
- पंजाब (32)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (74)
- उत्तराखंड (4)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (2)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (4)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..