
जीका वायरस की राजस्थान में एंट्री, जयपुर में एक की मौत
-
Ashish
- April 8, 2025
राजस्थान में ज़ीका वायरस की एंट्री हो गयी है। जीका वायरस की चपेट में आने से एक मरीज की मौत हो गई। संभवत: ये पहला मामला है, जब इस वायरस से राज्य में किसी मरीज की मौत हुई है। जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती मरीज का तीन दिन तक इलाज चला और तीसरे दिन उसकी मौत हो गई। हालांकि हेल्थ डिपार्टमेंट से जुड़े एक्सपर्ट बता रहे हैं कि मरीज की मौत ब्लड इंफेक्शन हेमोफैगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस(HLH) से हुई है।
दरअसल, जयपुर के 66 साल के राजेंद्र कुमार को जेएलएन मार्ग जयपुर स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बुखार होने के बाद भर्ती कराया गया था। जहाँ जांच में डॉक्टर को जीका वायरस पॉजिटिव मिला। इसके अलावा इस मरीज को हाइपरटेंशन, हेपेटाइटिस और HLH भी मिला है। तीन दिन इलाज के बाद राजेन्द्र ने दम तोड़ दिया।
जीका से गर्भवती महिलाओं काे खतरा
हेल्थ एक्सपट्र्स के मुताबिक जीका वायरस से मौत होने की संभावना बिल्कुल न के बराबर होती है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। इस वायरस से प्रभावित गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के मस्तिष्क का सही से विकास न होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।
क्या होता है जीका वायरस?
जीका वायरस एडीज मच्छरों से फैलने वाली बीमारी है। इसमें ऑर्गेनिज्म हमारी कोशिकाओं का इस्तेमाल करके अपनी ढेर सारी कॉपीज बना लेता है। इसे ऐसे समझिए कि यह वायरस हमारे घर में रहकर, हमारा ही खाना खाकर अपना कुनबा बढ़ा रहा होता है।
इस बीमारी के साथ बड़ी मुश्किल यह है कि ज्यादातर संक्रमित लोगों को पता नहीं चलता है कि वे जीका वायरस से संक्रमित हैं। असल में जीका वायरस के लक्षण बहुत हल्के होते हैं। इसके बावजूद यह गर्भवती महिलाओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इस वायरस के कारण भ्रूण का मस्तिष्क पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाता है।
जीका वायरस के क्या लक्षण हैं
जीका से पीड़ित ज्यादातर लोगों में कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, जीका वायरस से संक्रमित केवल 5 में से 1 व्यक्ति में ही लक्षण दिखाई देते हैं। जो लक्षण नजर आते हैं, वे इतने कॉमन हैं कि यह अंदाज लगा पाना मुश्किल हो जाता है कि यह जीका वायरस के कारण ही है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1225)
- अपराध (107)
- मनोरंजन (261)
- शहर और राज्य (312)
- दुनिया (486)
- खेल (300)
- धर्म - कर्म (463)
- व्यवसाय (149)
- राजनीति (513)
- हेल्थ (149)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (326)
- हरियाणा (50)
- मध्य प्रदेश (42)
- उत्तर प्रदेश (165)
- दिल्ली (200)
- महाराष्ट्र (108)
- बिहार (65)
- टेक्नोलॉजी (148)
- न्यूज़ (80)
- मौसम (73)
- शिक्षा (95)
- नुस्खे (63)
- राशिफल (262)
- वीडियो (889)
- पंजाब (19)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (27)
- जम्मू कश्मीर (55)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..