
Veer Baal Diwas : राष्ट्रीय वीर पुरस्कार विजेता बच्चों से मिले पीएम मोदी, सुनाए बचपन के किस्से
-
Neha
- December 26, 2024
Veer Baal Diwas : आज वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वीर पुरस्कार से सम्मानित बच्चों से मुलाकात (PM Modi met National Bravery Award Winning Children) की। इस दौरान प्रधानमंत्री (PM Modi) ने बच्चों से उनकी रुचियों और उनके अनुभवों को लेकर बात की। इस दौरान सभी बच्चे पीएम मोदी से बड़ी ही आत्मीयता से बात करते नजर आए।
वीर बाल दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
वहीं इससे पहले नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने इन बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय वीर पुरस्कार (National Bravery Award) देकर सम्मानित किया। जानकारी के मुताबिक इस बार 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 17 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इनमें 7 लड़के और 10 लड़कियां शामिल रहीं। वहीं इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने बच्चों में निडर बनने और जीवन में हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए समारोह को संबोधित भी किया था।
President Droupadi Murmu conferred the Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar on 17 children for their exceptional achievements at a ceremony held at Rashtrapati Bhavan Cultural Centre. The President said that examples of patriotism among award-winning children reinforce our faith… pic.twitter.com/BD94KqE3b0
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 26, 2024
साल 2022 से हुई शुरुआत, इसी दिन दीवार में चिनवा दिए गए थे गुरु गोविंद सिंह के 2 साहिबजादे
बता दें मोदी सरकार (Modi Government) ने ही साल 2022 में 26 दिसंबर को हर साल वीर बाल दिवस (Veer Baal Diwas) मनाए जाने का ऐलान किया था। 26 दिसंबर को ही इस दिन को मनाने की वजह यह है क्योंकि इसी दिन सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह (Guru Govind Singh) के 2 छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और उनके छोटे भाई पांच साल के बाबा फतेह सिंह को 26 दिसंबर 1705 में धर्म परिवर्तन नहीं करने पर मुगल सेनापति वजीर खान ने उन्हें जिंदा ही दीवार में चिनवा दिया था। उन्हीं की शहादत की याद में इस दिन को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था।
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (750)
- अपराध (71)
- मनोरंजन (240)
- शहर और राज्य (292)
- दुनिया (301)
- खेल (226)
- धर्म - कर्म (370)
- व्यवसाय (118)
- राजनीति (428)
- हेल्थ (132)
- महिला जगत (42)
- राजस्थान (236)
- हरियाणा (48)
- मध्य प्रदेश (30)
- उत्तर प्रदेश (141)
- दिल्ली (166)
- महाराष्ट्र (91)
- बिहार (49)
- टेक्नोलॉजी (135)
- न्यूज़ (68)
- मौसम (60)
- शिक्षा (81)
- नुस्खे (41)
- राशिफल (195)
- वीडियो (603)
- पंजाब (13)
- ट्रैवल (9)
- अन्य (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..