Dark Mode
  • day 00 month 0000
सुख और सम्पन्नता के ग्रह शुक्र होने जा रहे हैं अस्त, क्या असर पड़ेगा इन राशियों पर ?

सुख और सम्पन्नता के ग्रह शुक्र होने जा रहे हैं अस्त, क्या असर पड़ेगा इन राशियों पर ?

शुक्र को प्रेम,वैभव का ग्रह माना गया है सुख और सम्पन्नता के ग्रह शुक्र जिन्हे कलत्र कारक भी कहा गया है । इस बार होली के बाद 19मार्च को सूर्य के निकट जाने से मीन राशि में अस्त होंगे और इसके बाद 23 मार्च को फ़िर से उदय होंगे।पर इस बार शुक्र के उदय होने से खगोलीय परिवर्तन तो होगा साथ ही ज्योतिषीय नज़र में इसका असर 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। पर इनमें से 5 राशियाँ ऐसी हैं। जो शुक के प्रभाव से लाभ अर्जित करेंगी शुक्र का ये राशि परिवर्तन ज्योतिष की नज़र में शुभ माना गया है.इस परिवर्तन से मानव जीवन में सुख -सम्पन्नता और जीवन में सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। आइये जानते हैं वो कौनसी राशियां हैं जिन पर शुक्र देव अपनी कृपा बरसायेंगे।

 

ये भी पढ़ें- कैसे लाये घर में सम्पन्नता? कैसे करें धन की देवी माँ लक्ष्मी को संतुष्ट

 

मेष राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि के जातकों के प्रेमसंबन्धी मामले बेहतर होंगे ,आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी ,पारिवारिक और दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी , इसी के साथ मेष राशि के जातक इस समय यात्रा पर भी जा सकते हैं। करियर और व्यवसाय के मामलों भी सुधार होगा।

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल हो सकता है। इस समय आपके सभी रुके काम पुरे होंगे। कोर्ट -कचहरी के मामलों में भी सुधार होगा। धन की स्थिति मजबूत होगी माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।लम्बे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। किसी करीबी रिश्तेदार से आर्थिक सहयता भी प्राप्त हो सकता है इस समय आपका स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आप किसी दूसरे स्थान पर नयी प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

 

मिथुन राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मिथुन राशि पर विशेष कृपा बरसाने वाला है। मिथुन राशि के जातकों के धन की स्थिति मजबूत होगी ,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा नौकरीपेशे से जुड़े जातकों को प्रमोशन , आर्थिक और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए व्यापार में लाभ अर्जित करने का अनुकूल समय है परिवार में सुख सम्पन्नता आएगी,पारिवारिक क्लेश समाप्त होने का येअनुकूल समय है।

 

सिंह राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सिंह राशि पर भी देखने को मिलेगा इस समय सिंह राशि के जातकों को अनुकूल फ़ल की प्राप्ति होगी. विवाह योग्य जातकों के लिए ये समय अति उत्तम है। साथ ही लम्बे समय से चली आ रही कोई बीमारी या दर्द से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी और व्यापारी वर्ग के लिए ये समय अनुकूल है। नौकरी और व्यापार से संबंधित कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है

 

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ और अनुकूल मान जा रहा है। कुम्भ राशि के जो जातक कारोबारी हैं उन्हें लाभ के योग हैं समाज में मान -सम्मान , यश मिलेगा ,पारिवारिक जीवन सुखद होगा ,इस समय कुम्भ राशि के जातकों के लिए व्यापार और नौकरी में लाभ के योग बन रहें हैं। इस समय आप अचानक किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा ,कुम्भ राशि के जो जातक विद्यार्थी वर्ग से हैं उन्हें इस समय अधिक मेहनत करने करने की आवश्यकता है।

 

ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें.

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?