
Madhya Pradesh Budget 2025 : आज मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश, वित्त मंत्री देवड़ा करेंगे 4 लाख करोड़ का बजट पेश
-
Renuka
- March 12, 2025
Madhya Pradesh Budget 2025 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विधानसभा में साल 2025 का बजट पेश करेंगे। वहीं मोहन यादव सरकार किसान, व्यापारी, उद्योगपति और आम लोगों की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आकर्षक योजनाओं की संभावना है। बता दें कि यह बजट करीब 4 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है।
मोहन सरकार का दूसरा बजट

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार विधानसभा में आज अपना दूसरा बजट पेश करने जा रही है। वहीं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से यह बजट पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बजट में सरकार किसान, व्यापारी, उद्योगपति और आम लोगों की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आकर्षक योजनाओं का ध्यान रख सकती है। वहीं इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं से लेकर उद्यमियों को भी काफी उम्मीदें हैं।
इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
सूत्रों के मुताबिक- सरकार द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले बजट में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी पर फोकस रहने की संभावना है। मोहन सरकार के बजट में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कृषक उन्नति योजना प्रारंभ करने की घोषणा हो सकती है। इसमें गेहूं, धान और श्रीअन्न के उत्पादन पर प्रोत्साहन की बात कही जा सकती है। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए घोषणाएं हो सकती है। इसमें अगले दो वर्ष में ढाई लाख सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती का रोडमैप भी सरकार इस बजट में प्रस्तुत कर सकती है।
लगातार MP के बजट में वृध्दि

जानकारी के मुताबिक- जिस तरीके से मध्य प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है, उसी तरीके से बजट की राशि भी लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं MP में इस बार 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश होने की संभावना है। इसमें आम लोगों को रियायत मिलती है यह तो शाम तक स्पष्ट हो पाएगा लेकिन मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के दूसरे बजट से आम लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1495)
- अपराध (122)
- मनोरंजन (273)
- शहर और राज्य (324)
- दुनिया (592)
- खेल (329)
- धर्म - कर्म (500)
- व्यवसाय (160)
- राजनीति (528)
- हेल्थ (157)
- महिला जगत (46)
- राजस्थान (379)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (49)
- उत्तर प्रदेश (177)
- दिल्ली (206)
- महाराष्ट्र (113)
- बिहार (85)
- टेक्नोलॉजी (158)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (103)
- नुस्खे (66)
- राशिफल (292)
- वीडियो (970)
- पंजाब (24)
- ट्रैवल (14)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..