Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 25 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 25 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने न केवल भारत बल्कि पूरे दुनिया के लोकतांत्रिक प्रणालियों के लिए उत्कृष्ट संसदीय आचरण का एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने विधानसभा की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों की सराहना की। यह कार्य प्रणाली लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।

 

  • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक में अल्पसंख्यकों को 4% आरक्षण देने का प्रस्ताव पारित किया गया, जो संविधान के खिलाफ है। उन्होंने कांग्रेस पर SC, ST और OBC के अधिकार छीनने का आरोप लगाया और डी. के. शिवकुमार के बयान को इसका प्रमाण बताया।

 

  • भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शाहबानो केस पलटना और तीन तलाक बिल का विरोध इसी का हिस्सा है। उन्होंने सोनिया गांधी और ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट बैंक के दबाव में महिलाओं के हक के कानूनों का विरोध करती हैं।

 

ये भी पढ़े:- पढ़िए आज 24 मार्च की देश की प्रमुख 11 खबरें

 

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सरकार के 8 साल पूरे होने पर उत्तर प्रदेश सूचना विभाग की बुकलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में सेवा, सुरक्षा और सुशासन की दिशा में कई अहम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य की विकास यात्रा और आगामी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

 

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का अपमान करने का प्रयास किया है, जिसे वे बिल्कुल भी सहन नहीं करेंगे। फडणवीस ने यह भी कहा कि 2024 के चुनाव में जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कौन गद्दार है और कौन खुद्दार है। उन्होंने शिंदे की बालासाहेब ठाकरे की विरासत को लेकर जनता का समर्थन बताया।

 

  • लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने RSS पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि यह संगठन भारत की शिक्षा प्रणाली और भविष्य को खत्म करने में लगा है। उन्होंने कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति RSS से जुड़े हैं, जिससे शिक्षा और रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है। राहुल गांधी ने बेरोजगारी को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए छात्रों से इसके खिलाफ जागरूक होने की अपील की।

 

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि अब प्याज के निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। पहले यह शुल्क 40% था, जिसे घटाकर 20% किया गया था, लेकिन अब इसे पूरी तरह शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को लाभकारी मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह कदम उन्हें वैश्विक बाजार में बेहतर दाम दिलाने में मदद करेगा।

 

  • दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और AAP नेता आतिशी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में कभी भी बजट से पहले आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत नहीं किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को गलत बताते हुए आरोप लगाया कि जब उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण पर चर्चा करने की कोशिश की, तो विधानसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया गया। आतिशी ने कहा कि बजट पेश होने से पहले आर्थिक सर्वेक्षण को सदन में रखना आवश्यक है, ताकि दिल्ली के लोगों की आय और आवश्यकताओं पर चर्चा की जा सके।

 

  • मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार का बजट डबल इंजन सरकार का बजट होगा, जिसमें केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर तेज़ी से विकास कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में विकास का नया अध्याय शुरू होगा। सरकार की योजना दिल्ली को तेज़ रफ्तार प्रगति का मीठा स्वाद चखाने की है।

 

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यसेवक सदन में SDG एचीवर अवार्ड समारोह में 03 व्यक्तियों, 09 संस्थानों और 04 औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर ‘अग्रगामी 2.0’ पुस्तक का विमोचन और उत्तराखंड SDG इंडेक्स 2023-24 का लोकार्पण भी किया गया। SDG रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

 

  • अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। उन्होंने महिला अपराधों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित बन चुका है। लूट,  और हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जबकि सरकार सिर्फ दिखावे के लिए एनकाउंटर कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सच में कानून व्यवस्था ठीक होती, तो ऐसे अपराध न होते।

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?