Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 26 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 26 अप्रैल की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के महान शख्सियत डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "डॉ. कस्तूरीरंगन के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया और वैश्विक स्तर पर भारत को मान्यता दिलाई। उनकी नेतृत्व क्षमता और समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे।"
  • यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और भारतीय धरती पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस नृशंस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि इस संकट की घड़ी में यूके भारत के लोगों के साथ खड़ा है।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वेटिकन सिटी के लिए रवाना हो गईं, जहां वे महामहिम पोप फ्रांसिस के राज्य शवयात्रा में भाग लेंगी। इस अवसर पर उनके साथ संसद मामलों और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, अल्पसंख्यक मामलों और मत्स्य पालन, पशुपालन व डेयरी मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री जोशुआ डी सूजा भी उपस्थित हैं।
  • राजा इकबाल सिंह को दिल्ली का नया मेयर चुना गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, "हमारा मुख्य लक्ष्य दिल्ली की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना और कूड़े के पहाड़ को हटाना है। हम दिल्ली को स्वच्छ, हरा-भरा और रहने योग्य बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।"
  • लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल लोगों और पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल गांधी ने इस हमले की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ निश्चय से यह सफलता हासिल की है, जो उनके माता-पिता और गुरुजनों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कनॉट प्लेस स्थित फायर स्टेशन का दौरा कर वहाँ के फायर अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली फायर सर्विस की निष्ठा, साहस और सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह विभाग देश की सबसे सशक्त आपात सेवाओं में से एक है, जो हर साल हजारों आपात घटनाओं में लोगों की जान और संपत्ति की रक्षा करता है। मुख्यमंत्री ने दिल्ली को अग्निसुरक्षा के क्षेत्र में आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत ₹100 करोड़ की लागत से Iconic City Rishikesh राफ्टिंग बेस स्टेशन और ₹135 करोड़ की लागत से 1000 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग और कार्यालय भवन का निर्माण होगा। यह कदम ऋषिकेश को और भी विकसित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "विजन 2047: समृद्ध और महान भारत" में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विजन 2047' के तहत भारत के तीव्र गति से विकास की सराहना की और इसे राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रेरक अवसर बताया। इस सम्मेलन ने भारत के भविष्य की दिशा और साझी आकांक्षाओं को स्पष्ट करने का महत्वपूर्ण कार्य किया।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर जगतगुरु संतोष आचार्य जी महाराज (सतुआ बाबा) से आत्मीय भेंट की। उन्होंने महाराज जी के आशीर्वाद से जनकल्याण के सभी संकल्पों के पूर्ण होने की कामना की और इस अवसर को अपने लिए ह्रदय आनंदित करने वाला बताया।
  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज करने का अनुरोध किया। केंद्र ने कहा कि इस कानून पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती, क्योंकि इसकी संवैधानिकता पहले ही स्थापित हो चुकी है। इसके साथ ही केंद्र ने विवादास्पद कानून का बचाव करते हुए बताया कि 2013 के बाद वक्फ भूमि में 20 लाख हेक्टेयर से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?