
पढ़िए आज 20 सितंबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- September 20, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी की पवित्र 'जोर साहिब' धरोहरों के संरक्षण और सम्मानजनक प्रदर्शन को लेकर सिख प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। उन्होंने इस पहल पर प्रसन्नता जताई और सुझावों को सराहा। प्रधानमंत्री ने इसे सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का महत्वपूर्ण कदम बताया।
- दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 1965 भारत-पाक युद्ध के 60 वर्ष पूरे होने पर वीर सैनिकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह युद्ध भारत की ताकत और संप्रभुता की सच्ची परीक्षा थी। राजनाथ सिंह ने लाल बहादुर शास्त्री जी के नेतृत्व और "जय जवान, जय किसान" नारे को देश की एकता और संकल्प का प्रतीक बताया।
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि इस बार राजनीतिक इच्छाशक्ति और स्पष्ट निर्देशों के चलते सेना को पूरी आज़ादी मिली। तीनों सेनाएं, CDS और NSA ने मिलकर एकजुटता से योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने इसे एक सफल और संगठित प्रयास बताया।
- पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि अवैध खनन बांध टूटने और बाढ़ का बड़ा कारण है। उन्होंने ₹1600 करोड़ की शुरुआती राहत राशि का ऐलान किया और कहा कि राज्य की रिपोर्ट के बाद और मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार पूरी तरह से सहयोग देने के लिए तैयार है।
- पटना में बिहार राज्य महिला आयोग ने अपनी 24वीं स्थापना दिवस मनाई, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर महिलाओं की शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करने के लिए एक विशेष वेबसाइट लॉन्च की गई। साथ ही "महिला जागृति संवाद" का आयोजन कर महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाई गई
- कच्छ का धोरोडो गांव गुजरात का चौथा 100% सौर ऊर्जा वाला गांव बन गया है, जहां 81 घरों में 177 किलोवाट की सोलर रूफटॉप क्षमता लगाई गई है। इससे हर परिवार को सालाना ₹16,064 की बिजली बचत होगी और अतिरिक्त ऊर्जा बेचकर आय भी होगी।
- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगर कांग्रेस को वोट नहीं मिलते तो यह सरकार की गलती नहीं है। उन्होंने EVM पर कांग्रेस के दोहरे रवैये की आलोचना की और कहा कि हार पर सवाल उठाना गलत है।
- जम्मू में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हालिया प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि फसल नुकसान सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को प्रभावित करता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हरसंभव सहायता देने का संकल्प लिया
- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने "विकसित भारत के रंग, कला के संग" कार्यक्रम को बेहद सुंदर बताया, जिसमें 10 किलोमीटर लंबे कैनवस पर हजारों युवाओं ने अपने सपनों के रंग भरे। उन्होंने कहा कि यह पहल सेवा पखवाड़ा को जन-जन से जोड़ने वाली है।
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऑनलाइन खरीदारी से पैसा विदेश चला जाता है, इसलिए हमें स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब लोग घर पर दीपक, अगरबत्ती, पापड़ और घरेलू सामान बनाते हैं, जो स्वदेशी काम है। ऐसे लोगों को समर्थन देना ही सच्ची सेवा है।
- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। उन्होंने सभी छात्रों का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस बार ABVP ने चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है, जिसमें दीपिका ने संयुक्त सचिव पद भी जीता। आर्यन ने भरोसा दिलाया कि पूरी टीम पूरी निष्ठा से काम करेगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2167)
- अपराध (151)
- मनोरंजन (356)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (891)
- खेल (390)
- धर्म - कर्म (661)
- व्यवसाय (185)
- राजनीति (570)
- हेल्थ (191)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (506)
- हरियाणा (62)
- मध्य प्रदेश (61)
- उत्तर प्रदेश (237)
- दिल्ली (270)
- महाराष्ट्र (179)
- बिहार (203)
- टेक्नोलॉजी (193)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (110)
- शिक्षा (117)
- नुस्खे (85)
- राशिफल (386)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (86)
- उत्तराखंड (16)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (9)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (22)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%