
पढ़िए आज 4 अक्टूबर की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- October 4, 2025
- माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत को नवाचार में वैश्विक नेता बताया और कहा कि इसकी तकनीकी समाधान ग्लोबल साउथ के करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचा सकते हैं। उन्होंने सिएटल में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ विकास यात्रा में साझेदारी की इच्छा जताई। गेट्स ने 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को सराहा और सहयोग का भरोसा दिया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली से युवाओं के लिए 62,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पहलों का उद्घाटन करेंगे। इसमें पीएम-सेतु के तहत 1,000 आईटीआई को अपग्रेड करना, बिहार की नई निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, जन नायक कर्पूरी ठाकुर स्किल यूनिवर्सिटी और 1,200 वोकैशनल स्किल लैब्स शामिल हैं।
- गृह मंत्री अमित शाह ने रोहतक में ₹350 करोड़ की लागत से बने देश के सबसे बड़े साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में भारत के डेयरी सेक्टर में 70% की तेज़ वृद्धि हुई है। यह प्लांट किसानों को लाभ पहुंचाएगा और NCR क्षेत्र की दूध ज़रूरतें पूरी करेगा।
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान के दावों पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ये सब 'मनोहर कहानियाँ' हैं और उन्हें खुश रहने दीजिए। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगता है कि उसने 15 जेट गिराए हैं, तो उन्हें ऐसा सोचने दीजिए। एयर चीफ ने यह भी कहा कि भारत की किसी एयरबेस पर कोई नुकसान नहीं हुआ और पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दिखा पाया।
- लद्दाख में हाल ही में हुए तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने मोबाइल डेटा सेवाएं बंद कर दी थीं और स्कूलों व वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी। अब हालात सामान्य होने पर जिला प्रशासन ने स्कूल और व्यावसायिक वाहनों को संचालन की अनुमति दी है। हालांकि एहतियात के तौर पर मोबाइल डेटा सेवाएं अभी भी निलंबित हैं ताकि अफवाहों और गलत सूचनाओं को रोका जा सके।
- गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में भूमि प्रशासन और आपदा प्रबंधन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल करने और तकनीक आधारित जनहित शासन पर ज़ोर दिया। सम्मेलन में नए राजस्व कार्यालयों का उद्घाटन, रेवेन्यू डायरी और एकीकृत भूमि प्रणाली की शुरुआत हुई, साथ ही घुमंतू जनजातियों को स्वामित्व कार्ड भी वितरित किए गए।
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को ₹10,000 की आर्थिक मदद DBT के ज़रिए ट्रांसफर की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बातचीत की। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में सहयोग देना है।
- उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार की नमाज़ से पहले हालात शांत और नियंत्रण में हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और प्रशासन ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। पुलिस और आला हज़रत परिवार ने लोगों से शांति बनाए रखने और नमाज़ शांतिपूर्वक अदा करने की अपील की है।
- भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि देश ने बीते 36 घंटे में दो दृश्य देखे—एक, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक उत्थान के लिए समर्पित RSS का शताब्दी पूर्ण होना और मां भारती की छवि वाला सिक्का जारी होना। दूसरा, कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा सत्ता छूटने की हताशा में दिया गया बयान। उन्होंने इसे परिवारवाद और राजनीतिक पतन का प्रतीक बताया।
- मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साइबर जागरूकता माह की शुरुआत करते हुए कहा कि साइबर अपराध आज स्ट्रीट क्राइम से भी बड़ी चुनौती बन चुका है। उन्होंने फिशिंग, फ्रॉड, साइबर बुलिंग जैसी घटनाओं पर चिंता जताई और बताया कि महाराष्ट्र ने देश का सबसे बेहतर साइबर सुरक्षा सेंटर तैयार किया है।
- भारत को सामाजिक सुरक्षा में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए प्रतिष्ठित ISSA अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने वर्ल्ड सोशल सिक्योरिटी फोरम में भारत की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर नागरिक तक सामाजिक कल्याण पहुंचाने के विज़न का प्रतीक है
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2262)
- अपराध (156)
- मनोरंजन (383)
- शहर और राज्य (339)
- दुनिया (939)
- खेल (416)
- धर्म - कर्म (701)
- व्यवसाय (190)
- राजनीति (576)
- हेल्थ (196)
- महिला जगत (56)
- राजस्थान (527)
- हरियाणा (67)
- मध्य प्रदेश (66)
- उत्तर प्रदेश (256)
- दिल्ली (288)
- महाराष्ट्र (188)
- बिहार (232)
- टेक्नोलॉजी (200)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (115)
- शिक्षा (118)
- नुस्खे (86)
- राशिफल (401)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (37)
- ट्रैवल (21)
- अन्य (58)
- जम्मू कश्मीर (93)
- उत्तराखंड (18)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (7)
- गुजरात (14)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (10)
- असम (1)
- केरल (1)
- झारखंड (3)
- ओडिशा (2)
- त्योहार (33)
- लाइफ स्टाइल (11)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%