
पढ़िए आज 29 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 29, 2025
- लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब किसी आतंकी हमले का निर्णायक जवाब देगा और परमाणु ब्लैकमेलिंग के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने 2009 के शर्म-अल-शेख समझौते को बड़ी रणनीतिक भूल बताया, जिसमें पाकिस्तान से बातचीत की पूर्व शर्त हटा दी गई थी।
- असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 8 सितंबर को डॉ. भूपेन हजारिका की जन्म शताब्दी पर असम आने का निमंत्रण भी दिया और राज्य के आर्थिक विकास के लिए वित्त मंत्रालय से सहयोग मांगा।
- भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया, जिसे ऑपरेशन 'महादेव' नाम दिया गया, इस जबरदस्त मुठभेड़ में सेना ने अद्भुत साहस और सटीकता दिखाई। ऑपरेशन अब भी जारी है।
- विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी से दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और क्षेत्रीय मसलों पर चर्चा की। उन्होंने इंडो-पैसिफिक में शांति व स्थिरता के लिए भारत-जापान साझेदारी की अहमियत दोहराई।
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) नहीं हुआ, जिससे कई गलत नाम सूची में शामिल हैं, यहां तक कि मृतकों के भी। उन्होंने बताया कि 2012 में उन्होंने खुद इस मुद्दे पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। फडणवीस ने चुनाव आयोग से मांग की कि SIR से मतदाता सूची सटीक बनेगी और लोगों का मताधिकार सही तरीके से लागू होगा।
- भारतीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने FIDE महिला वर्ल्ड कप 2025 में हम्पी कोनेरू को हराकर खिताब जीता। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वह भारत की चौथी महिला ग्रैंडमास्टर बन गई हैं।
- नई दिल्ली में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भारी उद्योग मंत्रालय ने विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया। राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने डॉ. मुखर्जी के संविधान सभा और केंद्रीय मंत्री के रूप में योगदान को रेखांकित किया।
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BSNL अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार, सेवा गुणवत्ता बढ़ाने और "Revenue First" रणनीति पर ज़ोर दिया गया। मकसद BSNL को भविष्य के लिए तैयार और नागरिकों के लिए और उपयोगी बनाना है।
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह किसी भाषा या विभाजनकारी नीति के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में 1.5 करोड़ प्रवासी मज़दूर रहते हैं और 22 लाख बंगाली दूसरे राज्यों में काम करते हैं। ममता ने कहा, "मैंने कभी हिंदी भाषियों से बंगाल छोड़ने को नहीं कहा
- दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवाद पर चर्चा से भागने का आरोप लगाया। उन्होंने पी. चिदंबरम से पूछा कि पाकिस्तान जैसे बयान क्यों दे रहे हैं और पहलगाम हमले में सबूत क्यों मांग रहे हैं। चौहान ने कांग्रेस पर देशविरोधी भाषा बोलने का गंभीर आरोप लगाया।
- गुजरात CM भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में BMS के 70 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और संगठन को श्रमिक कल्याण में समर्पित कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भूपेंद्र पटेल ने BMS को राष्ट्रनिर्माण में त्याग और योगदान के लिए सराहा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1814)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (293)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (757)
- खेल (355)
- धर्म - कर्म (552)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (539)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (49)
- राजस्थान (436)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (201)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (143)
- बिहार (136)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (92)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (333)
- वीडियो (1035)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%