Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 27 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

पढ़िए आज 27 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। इस बातचीत ने भारत-मालदीव की मजबूत और भरोसेमंद दोस्ती को दोहराया, जिसे सभी दलों का समर्थन प्राप्त है। साझा मूल्यों के आधार पर दोनों देशों की यह साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

 

  • ईरान ने रूस के सोयुज रॉकेट से अपना टेलीकॉम और रिसर्च सैटेलाइट 'नाहीद-2' सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इस मल्टी-पेलोड मिशन में रूस के यूनिस्फेयर-M3 और M4 समेत 18 अन्य अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट भी शामिल थे। इससे पहले सोयुज ने ईरान के 'खैयाम', 'पार्स-1', 'कोसर' सैटेलाइट्स भी लॉन्च किए हैं।

 

  • लद्दाख में करगिल विजय दिवस पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राज्य मंत्री संजय सेठ और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने करगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने ड्रास वॉर मेमोरियल पर जाकर वीर जवानों को याद किया और उनके बलिदान को सलाम किया।

 

  • केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि India UK FTA अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण समझौता है। इसमें मछुआरे समुदाय को राहत, सेवा क्षेत्र को फायदा और कोल्हापुरी चप्पल को वैश्विक बाजार में पहचान मिलेगी। भारत का कृषि और डेयरी क्षेत्र भी सुरक्षित रहेगा।

 

  • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वो कारगिल विजय दिवस और ऑपरेशन सिंदूर जैसे सैन्य अभियानों पर भी सवाल उठाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस सरकार ने कारगिल विजय दिवस नहीं मनाया। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते कांग्रेस अब देश का भी विरोध करने लगी है।

 

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव में भारत की पहली AI-अगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उन्नाव की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को रेखांकित किया। योगी ने कहा कि यह भूमि शिक्षा और प्रतिभाओं की दृष्टि से देश की धरोहर रही है

 

  • पुसापति अशोक गजपति राजू ने आज गोवा के नए राज्यपाल के रूप में राजभवन में शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह सादगी और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

 

  • मुंबई के BKC पुलिस ने पासायदान हॉल में एक विशेष समारोह में चोरी हुए कुल ₹1.54 करोड़ के 227 सामान उनके असली मालिकों को लौटाए। इनमें 180 मोबाइल और 47 अन्य कीमती सामान जैसे गहने, वाहन, लैपटॉप और नकद शामिल थे।

 

  • ISRO अध्यक्ष वी नारायणन ने बताया कि NASA और ISRO द्वारा मिलकर तैयार किया गया सैटेलाइट NISAR अब 30 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इसे भारत के GSLV Mk II रॉकेट के ज़रिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। ये सैटेलाइट धरती की निगरानी और आपदा प्रबंधन जैसे अहम क्षेत्रों में पूरी दुनिया के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

 

  • केरल के कोच्चि  में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। KSRTC बस स्टैंड जलमग्न हो गया है

 

  • यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण के आरोपी छंगूर बाबा के भतीजे की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई शुरू की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

 

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें : The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
9%
No
91%

Talk to us?