
पढ़िए आज 10 जून की देश की प्रमुख 11 खबरें
-
Priyanka
- June 10, 2025
- प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो साझा कर बताया कि बीते 11 वर्षों में सरकार ने उज्ज्वला, पीएम आवास, आयुष्मान भारत, जनऔषधि और पीएम किसान जैसी योजनाओं के ज़रिए जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने देशवासियों की उम्मीदों को नई उड़ान दी है।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्वीडन में भारतीय प्रवासी समुदाय से संवाद किया। अंतरराष्ट्रीय IDEA सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे श्री कुमार ने एनआरआई और ओसीआई नागरिकों की चुनावी भागीदारी बढ़ाने पर चुनाव आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई.
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 से पहले यूएई में भारतीय समुदाय ने दुबई और शारजाह के प्रसिद्ध स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए। इन आयोजनों का उद्देश्य स्वास्थ्य, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
- केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पुडुचेरी विधानसभा के लिए नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल कार्यकुशलता बढ़ाने और पारदर्शिता लाने में सहायक है, जिससे नागरिक अब सत्र की कार्यवाही लाइव देख सकेंगे।
- असम विधानसभा में भारतीय सशस्त्र बलों और भारत सरकार को #OperationSindoor की शानदार सफलता पर बधाई देने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसका ऐलान किया।
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने "एक पेड़, माँ के नाम – 2.0" अभियान के तहत सिंदूर का पौधा लगाकर अपनी माँ को समर्पित किया। दिल्ली सरकार ने इस वर्ष 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी शामिल हुए.
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला, उत्तरकाशी में 210 करोड़ रुपये की लागत से 55 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने मातृशक्ति द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और जनसमर्थन को अपनी प्रेरणा बताया।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिसार-चंडीगढ़ के बीच नई हवाई सेवा का शुभारंभ किया। यह कनेक्टिविटी क्षेत्रीय विकास और यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देगी।
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में मेधावी छात्रों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही ₹80 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शिक्षा व समावेशी विकास को प्राथमिकता दी।
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेलंगाना के मनसनपल्ली गांव में किसानों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि नवाचारों के जरिए किसान न सिर्फ खुद सशक्त हो रहे हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहे हैं।
- जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैष्णो देवी धाम में एडवांस तकनीकों से युक्त सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम और इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर का उद्घाटन किया, जिसमें AI, facial recognition, और crowd management tools होंगे। यह प्रणाली श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाएगी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1833)
- अपराध (138)
- मनोरंजन (297)
- शहर और राज्य (337)
- दुनिया (763)
- खेल (359)
- धर्म - कर्म (556)
- व्यवसाय (166)
- राजनीति (540)
- हेल्थ (173)
- महिला जगत (50)
- राजस्थान (441)
- हरियाणा (56)
- मध्य प्रदेश (53)
- उत्तर प्रदेश (203)
- दिल्ली (222)
- महाराष्ट्र (146)
- बिहार (141)
- टेक्नोलॉजी (171)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (93)
- शिक्षा (106)
- नुस्खे (72)
- राशिफल (335)
- वीडियो (1040)
- पंजाब (30)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (71)
- उत्तराखंड (2)
- तेलंगाना (0)
- छत्तीसगढ (1)
- गुजरात (3)
- हिमाचल प्रदेश (0)
- पश्चिम बंगाल (1)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (1)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (1)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
9%
91%