
पढ़िए आज 15 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख खबरें...
-
Neha
- February 15, 2025
पढ़िए आज 15 फरवरी 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
- महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी विकास कार्यों के लिए बजट के लिए तरस रहा है। आगामी 19 फरवरी को राज्य का बजट पेश होने जा रहा है। ऐसे में इस बजट से भी विश्वविद्यालय को काफी उम्मीदें हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से स्टूडेंट्स को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विज्ञान भवन, मिनी मार्केट और बैंक और पुलिस चौकी खुलवाने के लिए करीब 200 करोड़ का बजट मांगा है।
- श्रीगंगानगर में अधिवक्ता प्रेटी सिंह और कलेक्ट्रेट कर्मचारी विनोद गुप्ता के बीच विवाद के बाद पिछले कई दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल शुक्रवार को खत्म हो गई। इस बीच बीते दिनों अधिवक्ताओं की प्रशासन से कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन से वात्रा में आरोपी बाबू का जिले से बाहर स्थानांतरण किए जाने पर सहमति बनी और एसोसिएशन अध्यक्ष जसवंत भादू ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की।
- रायसिंहनगर में नगर पालिका प्रशासन और व्यापारी अस्थाई अतिक्रमण को हटाने को लेकर आमने-सामने हो गए। व्यापारियों के आह्वान पर शुक्रवार को रायसिंहनगर बाजार पूरी तरह बंद रहा। नई धान मंडी में भी जिंसों की नीलामी नहीं हुई। व्यापारियों का आरोप है कि अस्थाई अतिक्रमण हटाने में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत मनमानी कर रहे हैं और अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।
- सांचोर के सांगड़वा गांव में बेहद अनोखी और रोमांचक शादी देखने को मिली। यहां दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर दुल्हन को ब्याहने पहुंचा। जानकारी के मुताबिक दूल्हे के पिता कुंवर रतनसिंह चाव्हाण ने अपने बेटे भंवर मानवेन्द्र सिंह की शादी को यादगार बनाने के लिए हेलीकॉप्टर से बारात भेजने की योजना बनाई। वहीं आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर को देखने बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
- कोटा शहर पुलिस ने 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि शहर के विभिन्न इलाकों और खासकर कोचिंग सस्थानों के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
- कोटा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को 28 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ और कार जब्त कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि मण्डाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त कर लिया।
- बारां जिले की शाहाबाद तहसील की ग्राम पंचायत खुशियारा में रात्रि चौपाल आयोजित हुई। इस दौरान संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत ने जनसुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। बता दें आमजन की समस्याओं के तुरंत समाधान और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने के लिए सरकार की ये पहल है।
- पूर्व यातायात मंत्री और तिजारा से 3 बार विधायक रहे स्वर्गीय जगमाल सिंह यादव की 7वीं पुण्यतिथि पर उनके बाईपास स्थित फार्म हाउस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां बनी उनकी समाधि पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने प्रिय नेता को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हमले में शहीद वीर सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी गई।
- फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने मुख्य महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला ने महावीर नगर तृतीय में स्थित 2 प्लॉट को हाउसिंग बोर्ड के प्लॉट बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और फरियादी अनुज ढांडा से दोनों प्लॉट का 40 लाख रुपए में सौदा तय कर धोखाधड़ी कर 28 लाख रुपए हड़प लिए। मामले में पुलिस जांच जारी है।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आगामी रीट परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है। ये परीक्षा 27 और 28 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए इस बार 15 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा का आयोजन 2 दिन में विभिन्न पारियों में करवाने का फैसला लिया गया है। वहीं परीक्षा के परमिशन लेटर्स 19 फरवरी तक जारी होंगे।
- पश्चिमी राजस्थान के किसान इस समय इंदिरा गांधी नहर परियोजना में पानी की कमी से परेशान हैं। नहर से सिंचाई का पानी नहीं मिलने के कारण किसानों की चना, गेहूं, सरसों और इसबगोल जैसी फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। किसान अपनी मांगों को लेकर अब आंदोलन की राह पर हैं। इस कड़ी में आज दोपहर 2 बजे तक चक्काजाम और बाजार भी बंद रहे।
यहां खबर का वीडियो भी देखें...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (679)
- अपराध (68)
- मनोरंजन (226)
- शहर और राज्य (255)
- दुनिया (258)
- खेल (209)
- धर्म - कर्म (327)
- व्यवसाय (106)
- राजनीति (375)
- हेल्थ (108)
- महिला जगत (33)
- राजस्थान (208)
- हरियाणा (42)
- मध्य प्रदेश (26)
- उत्तर प्रदेश (130)
- दिल्ली (155)
- महाराष्ट्र (83)
- बिहार (40)
- टेक्नोलॉजी (130)
- न्यूज़ (63)
- मौसम (54)
- शिक्षा (61)
- नुस्खे (31)
- राशिफल (172)
- वीडियो (522)
- पंजाब (12)
- ट्रैवल (5)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%